सात गो वंश के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने चार गाय व तीन बछड़ों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
    पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने हरखूपुर सौरम में मुखबिर की सूचना पर धरवां से सौरम के रास्ते पर चार गाय व तीन बछड़ों के साथ लक्ष्मन बिन्द पुत्र श्री बिन्द निवासी तालेपार बेलहरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर तथा राजकुमार यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी पतरही थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
   विधिक कारर्वाई करते हुए पुलिस ने दोषियों को न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्रनाथ सिंह,मुख्य आरक्षी अनिरुद्ध कुमार दुबे,आरक्षीगण धर्मेन्द्र कुमार, रत्नेश प्रताप सिंह, शैलेश कुमार व महिला कान्स्टेबल प्रियंका शुक्ला थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Visits: 48

Leave a Reply