सारेगामा का तीन दिवसीय संगीत प्रशिक्षण बीस नवम्बर से

आजमगढ़। भजन सम्राट अनूप जलोटा, भजन सम्राट मनजोत तथा नागेंद्र दुबे द्वारा संगीत के इच्छुक कलाकारों को सारेगामा द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। 
      उपरोक्त जानकारी के सम्बन्ध में हरिहरपुर संगीत घराने के निदेशक अजय मिश्रा ने बताया कि सा रे गा मा रियलटी शो द्वारा 20, 21 व 22 नवम्बर को तीन दिवसीय वर्कशॉप कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस वर्कशॉप में सा रे गा मा म्यूजिक ट्रेनर व भजन सम्राट अनूप जलोटा, नागेंद्र दुबे, मनजोत व अजय मिश्रा द्वारा बेहतर प्रदर्शन हेतु बच्चों को संगीत शिक्षा की बारीकियों को सिखाया जायेगा।
     इस ग्रुप में भाग लेने वाले पार्टिसिपेंट बच्चों में से जो सबसे टैलेंटेड बच्चा रहेगा, उसे संगीत हेतु एस्कॉलरशीप  द्वारा सहयोग दिया जायेगा और संस्था द्वारा आयोजित होने वाले रियलिटी शो में भी समय दिया जायेगा।
      बताया गया कि जो भी लोग और बच्चे इस वर्कशॉप में भाग लेने के इच्छुक हों वे अजय मिश्रा के मो.नं. 9838658425 से सम्पर्क कर अपना स्थान सुरक्षित करा लें।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply