पंचांग व राशिफल – 30 अक्टुबर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी 14:43 तक
नक्षत्र अश्लेषा 11:31 तक
करण गरजा वणिज 14:43 तक 26:49 तक
वार शनिवार
योग शुक्ल 24:59 तक
सूर्योदय 06:02
सूर्यास्त 17:16
चंद्रमा कर्क राशि में
राहुकाल दिन 09:18 − 10:41 तक
शुभ मुहूर्त अभिजीत दिन 11:42 − 12:26


राशिफल
मेष
आज भाग्य आपके अनुकूल रहेगा। इस समय आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा से क्षेत्र से जूड़े लोगों को सफलता की संभावना है। व्यापारियों के लिए भी लाभदायक योग है।
वृषभ
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। इस समय सतर्क रहना आवश्यक है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत और संघर्ष करने से तनाव बना रहेगा।
मिथुन
आपके वैवाहिक जीवन में शुभ परिणाम मिलेंगे। वहीं अविवाहितों के लिए भी समय शुभ रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बनेंगे।
कर्क
आज आपको परेशानियों व टकरावों से सामना करना पड़ने की उम्मीद है। प्रतियोगी छात्रों के लिए समय लाभदायक रहेगा। आज वित्तीय दबाव रह सकता है।
सिंह
आज समय बुद्धिदायक है। आर्थिक निवेश के लिए समय उत्तम रहेगा। परिश्रम से बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। वाहन के प्रति सतर्क व स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।
कन्या
आज का समय पारिवारिक सुख में वृद्धिकारक सिद्ध होगा। आपको पारिवारिक जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। यात्रा पर जाने के योग हैं।
तुला
आज पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों के प्रति मजबूत झुकाव रहेगा। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आर्थिक निवेश के लिए समय प्रतिकूल है।
वृश्चिक
धन व वाणी में नम्रता के कारण भौतिक सुख- सुविधाओं में वृद्धि की संभावना है। धन कोष में भी बढ़ोतरी रहेगी। तरक्की के भी नये अवसर प्राप्त होंगे।
धनु
आप रचनात्मक कार्यों में प्रगति करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
मकर
आर्थिक व्यय में वृद्धि होगी। अधिक खर्च आपके आर्थिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। आपकी यात्रा के योग हैं। नये कार्य मिलने की संभावना है।
कुंभ
भाग्य आपके अनुकूल रहेगा। आपकी आय में वृद्धि की संभावना है। इस दौरान कार्यस्थल पर किए आपके प्रयासों की सराहना होगी साथ ही आपको पदोन्नति भी मिल सकती है।
मीन
आपको बडे भाई-बहनों व परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। आपके माता-पिता के साथ आपके अच्छे संबंध रहेंगे। संपत्ति में निवेश की योजना बन सकती है।

Visits: 158

Leave a Reply