पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने महामंडलेश्वर से लिया आशीर्वाद


गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नेता व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने मंगलवार को सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंचकर बृद्धाम्बिका (बुढ़िया माई) माता और मां सिद्धिदात्री मन्दिर में दर्शन पूजन किया।
    जगतजननी आदिशक्ति के समक्ष उन्होंने शिश नवाकर समाज व देश में अमन-चैन और खुशहाली की कामना किया।
      इसके उपरांत पूर्वमंत्री ने सिद्धपीठ के 26वें पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानी नन्दन यति जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज श्री से उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और देश-समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया। इस दौरान उनके साथ अशोक सिंह पप्पू, सचिन यादव, आनन्द सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply