पंचांग व राशिफल – 27 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 27 अक्टुबर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
माह कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि षष्ठी पूर्वाह्न 10 बजकर 51 मिनट तक
वार  बुधवार
सूर्य दक्षिणायन
ऋतु हेमन्त
नक्षत्र आद्रा प्रातः 7 बजकर 8 मिनट तक
करण वणिज पूर्वाह्न 10 बजकर 51 मिनट तक
सूर्योदय सुबह 6.01
सूर्यास्त शाम 5.19
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01.30 तक
आज के शुभ मुहूर्त 27 अक्टूबर 2021 :

राशिफल
मेष आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। मन में चल रही कई दुविधाएं निपटाने हेतु सतर्कता रखें। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। आत्म विश्वास की कमी के कारण फैसले नुकसानदेह हो सकते हैं।

वृषभ
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद समाप्त हो सकते हैं। महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण कराने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। घमंड न करें अन्यथा स्वयं का नुकसान होगा।

मिथुन
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग रहेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। जीविकोपार्जन की तलाश में भटकना पड़ेगा। यदि किसी बात पर विचार करते हैं, तो उस पर क्रियान्वयन भी करें।

कर्क
अपनी सोच को नया आयाम देने से लाभ होगा। मित्रों से भेंट पर मन आनन्दित रहेगा। वाहन क्रय करने का मन हो सकता हैं। जल्दबाजी से बच कर  शांति से फैसले लें।

सिंह
आज कार्य के अनुरूप समय कम है। मन लगाकर परिश्रम से कार्य पूर्ण करें, सफलता मिलेगी। दूसरों के लिए बुरा सोचने से अपना ही नुकसान हो सकता है। आहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट संबंधित रोग परेशान कर सकता है।

कन्या
समय की महत्ता पर ध्यान दें। समय को बर्बाद करने से बचें। आजीविका के स्रोत्र में वृद्धि के आसार हैं। कोई भी निर्णय सोच विचार कर लें। दूसरों की सीख से अपने नुकसान को रोकें।

तुला
आज आर्थिक लाभ के योग हैं। अपने कार्य के प्रति ईमानदारी से समर्पित रहें। परिश्रम का फल आज मिलने के योग हैं। जीवन को उलझनों से बाहर निकालकर वर्तमान में जीने का प्रयास करें।

वृश्चिक
धन प्राप्ति के लिए यात्रा के योग हैं। संचित धन काम में लगेगा। भूमि सम्बन्धित अनुबंध होने के योग हैं। समय अच्छे बुरे की पहचान स्वयं करा देगा। व्यापारिक मंदी से कार्य प्रभावित होंगे।

धनु
समय परिवार के साथ प्रसन्नता से व्यतीत होगा।माता पिता से जरूरी विषय पर चर्चा होगी। न्याय पक्ष अनुकूल रहेगा। कार्यों में आ रही बाधा से तनाव व परेशानी बनी रहेगी।

मकर 
समय अनुकूल महसूस होगा। आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य हेतु में धन खर्च करना पड़ेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। सम्पति के विवाद को शालीनता से सुलझायें।

कुंभ
आज परिवार के साथ विवाद की संभावना है। आर्थिक लाभ से रुके कार्य पूर्ण होंगे। उचित होगा कि शान्ति से समय व्यतीत करें। छोटी सी बात पर ध्यान दें नहीं तो वही बात बड़ा रूप ले सकती है।

मीन
पुराने अवरोधित कार्य आज पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती रहेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। अनजाने में हुई गलती से दुःख व तनाव रहेगा।

Visits: 108

Leave a Reply