प्रतिबंधित मांस व दो बछड़ो सहित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद थाना पुलिस द्वारा 95 किलो प्रतिबंधित मांस व दो बछड़ो सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
    बताया गया कि पुलिस टीम रविवार को शान्ति व्यवस्था हेतु क्षेत्र में मौजूद थी। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर राजू कसाई के कोटिया हाते से 95 किग्रा गोवंशीय मांस,दो जिन्दा बछड़ा व चार चापड़, तराजू मय बाट व लकड़ी का ठेहा, हंसिया के साथ अभियुक्त सलमान उर्फ पाठकर पुत्र हसनैन कुरैशी निवासी दर्जी मुहल्ला थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना पर गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कराया गया।
    गिरफ्तार करने वाले टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी,उपनिरीक्षक तरुण कुमार पाण्डेय व कान्स्टेबल दीपक मिश्र, चन्दन पासवान व अजीत यादव थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Visits: 86

Leave a Reply