पंचांग व राशिफल – 25 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 25 अक्टुबर 2021

पंचांग
माह कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि पञ्चमी
वार सोमवार
नक्षत्र मृगशिरा
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि वृष
करण कौलव
योग परिध
सूर्योदय 06:00
सूर्यास्त 17:21
राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे
शुभ मुहूर्त- अभिजीत दोपहर  11:59 से12:54 तक

राशिफल
मेष
कार्य विस्तार के योग हैं। नई कार्य योजना से लाभ मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। परिजनों से नम्र व्यवहार करें।

वृषभ
कार्य आरम्भ करने से पूर्व कार्यनीति बनाकर ही कार्य आरंभ करें। तनाव से बचें। दोपहर में राहत महसूस होगी। धैर्य व परिश्रम से अपने कार्यों को पूर्ण करते रहें। न्यायालय सम्बन्धित कार्य में परेशानी हो सकती है।

मिथुन
समय अनुकूल है। उसका लाभ उठायें। आवश्यक कार्यों को टालने के स्थान पर प्राथमिकता से पूरा करें। अपनी गंदी संगत को बदलें। वरिष्ठ जनों का सम्मान करने से सम्मान संभव है। स्वास्थ पर ध्यान रखें।

कर्क
लंबित कार्यों को पूर्ण करने में प्रयत्नशील रहेंगे। सामाजिक संबंधों में मजबूती आयेगी। आज यात्रा लाभकारी रहेगी। शुभ कायों में धन खर्च होगा। प्रशासनिक सहयोग न मिलने से कार्य अपूर्ण रहेंगे।

सिंह
आज शुभ समाचार मिलने के योग हैं। कारोबार में तरक्की होगी। आर्थिक लाभ होगा। नयी खरीददारी के योग हैं। व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी।धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

कन्या
आज समय प्रतिकूल है। किसी व्यक्ति विशेष के प्रति लाभकारी भावनाओं का उदय होगा। आज उम्मीदें बढ़ेंगी। आज कार्य में सतर्कता आवश्यक है। नया कार्य आरम्भ होने में देरी होगी।

तुला
कार्य अधिक और समय कम है इसलिए कार्य पूर्ण करने का दबाव बना रहेगा। समय का पूरा सदुपयोग करते हुए महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। व्यवसायिक समस्याएं बनी रहेंगी। सायंकाल यात्रा से बचें।

वृश्चिक
परिश्रम और धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। अवरोधित कार्यों की पूर्ति होंगी। शुभ कार्यों में समय व्यतीत होगा। दूर की यात्रा के योग हैं। समय प्रतिकूल है। आर्थिक निवेश से बचना लाभदायक होगा।

धनु
आज समय का सदुपयोग करें। मित्रों के सहयोग से  नया कार्य शुरू कर सकते हैं। विशेष वरिष्ठ लोगों से भेंट होगी। मनचाहा कार्य पूर्ण होगा। झूठ बोलने से बचना हितकर है अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

मकर
आज अपनों का सहयोग व समर्थन मिलेगा। मनचाहे आश्वासन मिलेंगे। कार्य में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। परिवार के व्यवहार से मन दुखी होगा।

कुंभ
आज दिन व्यस्त रहेगा। भागदौड़ रहेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्य की प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा। नम्रतापूर्ण व्यवहार करने से तनाव दूर होगा।

मीन
आज तरक्की के प्रबल योग हैं। आर्थिक लाभ के  किए गए प्रयास सार्थक होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष अनुकूल रहेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। आज संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।

Visits: 116

Leave a Reply