पंचांग व राशिफल – 23 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 23 अक्टुबर 2021

विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
माह कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया
वार शनिवार
नक्षत्र कृतिका
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि वृष
करण वणिज
योग व्यतीपात
सूर्योदय 05:59
सूर्यास्त 17:22
राहुकाल- प्रात 09:00 बजे से 10:30 बजे तक
शुभ मुहूर्त- अभिजीत पूर्वांह 11:58 से 12:54  तक

राशिफल
मेष
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। अवरोधित  कार्यों में प्रगति होगी। पार्टी-पिकनिक का योग बनेगा। सुनी सुनाई बातों की अनसुनी करना हितकारी रहेगा। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है।

वृषभ
आर्थिक निवेश से फायदा होगा। कार्य की अधिकता से स्वयं के निजी कार्य प्रभावित रहेंगे।  वाणी मधुर रखने से बिगड़े कार्य बन सकते हैं। दु:खद समाचार मिलने की संभावना है।

मिथुन
कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी से सम्पर्क में मजबूती आयेगी। विवाह हेतु हो रहे प्रयास सफल होंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ज्यादा होशियार बनने से स्वयं का नुकसान होगा।

कर्क
आज परिवार से शुभ समाचार मिलेगा। वहीं
आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। विवाद से बचें। आप के अपने ही लोग आपके विरुद्ध शत्रुता कर रहे हैं फिर भी शत्रु निराश होंगे।

सिंह
अपनी वाक्यचातुर्य और व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। परिश्रम करें तो लाभ अवश्य मिलेगा।  परिवार और संतान पर ध्यान दें।

कन्या
आज अचानक किसी बड़े व्यय की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता बनी रहेगी। जल्दबाजी से बचें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। विवाद से बचें नहीं तो परिवारिक तनाव बना रहेगा।

तुला
आज पुराने अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। पुराना धन मिलने के योग हैं। सकता है। व्यवसायी वर्ग के लिए व्यस्तता बनी रहेगी। पिता के साथ जरूरी वार्ता होगी। संतान के विवाह को लेकर चिन्ता रहेगी।

वृश्चिक
आज व्यवसायिक योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार करने से लाभ होगा। आज मान सम्मान में वृद्धि होगी। अपनी बुरी संगति को छोड़े। परिवार के प्रति अपना यथोचित व्यवहार करें। अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़े।

धनु
आज धार्मिक व्यस्तता के साथ आस्था में वृद्धि और कार्यसिद्धि होगी। परिश्रम और थकान से   तनाव बना रहेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे, उनसे बचना हितकारी होगा। व्यवस्था में कमजोरी से परेशानी बढ़ेगी।

मकर
आज शीघ्रता से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। नये दोस्त बनेंगे,और उनका भरपूर साथ मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सतर्कता रखें। पारिवारिक चिंता तथा तनाव बना रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद न करें।

कुंभ
आपकी मधुर वाक्शैली से लोग प्रसन्न होंगे। आज यात्रा सफल रहेगी। प्रेम में अनुकूलता बनी रहेगी। राजकीय पक्ष की परेशानी दूर होगी। कीमती वस्तु को संभालकर रखें। माता से अकारण विवाद हो सकता है।

मीन
आज कार्य में वृद्धि के साथ उन्नति के मार्ग बनेंगे।आर्थिक लाभ होगा फिर भी चिंता तथा तनाव रहेंगे। संपत्ति के कार्यों में लाभ के योग हैं। संतान की मनचाही खुशी से प्रसन्नता रहेगी।

Visits: 143

Leave a Reply