पंचांग व राशिफल – 19 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 19 अक्टुबर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
ऋतु शरद
वार मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन) चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन) उत्तराभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन) व्याघात
करण (सूर्योदयकालीन) वणिज
सूर्योदय 05:57
सूर्यास्त 17:26
राहुकाल- दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक




राशिफल
मेष
अपने लोगों के सहयोग से काम पूर्ण होगा। कार्यक्षमता में वृद्धि के योग हैं। झूठ बोलने वालों से सतर्क रहें। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में भौतिक साधनों की प्राप्ति होगी।

वृषभ
आज समय शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। लेन-देन में सतर्कता रखें।क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है।

मिथुन
समाज, परिवार में आज आपको महत्व प्राप्त होगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव से दूरियां बढ़ेगी। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है।

कर्क
सामाजिक समारोह में मौजूदगी हो सकती है। आत्म विश्वास बना रहेगा। अनावश्यक अपनी राय दूसरों को देने से बचें। दूसरों के मामलों से दूर रहें अन्यथा हानि आपकी होगी।

सिंह
व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। अपने स्वविवेक से कार्य को पूर्ण करें। न्यायालय से जुड़े मामलो में सतर्कता बनाये रगे।

कन्या
आप का सहयोग सामाजिक कार्यों में रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। उनसे सतर्क रहें।

तुला
नये कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आज विवाद की सम्भावना है। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है। सोच समझकर ही बोलें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।कार्य को मेहनत से पूरा करें।

वृश्चिक
स्थायी संपत्ति सम्बन्धित निर्णय लेने में शीघ्रता न करें। कार्य के लिए अनुकूल अवसर मिलेंगे, परन्तु  कार्य समझदारी से करना होगा। आज आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें नहीं तो धोखा मिल सकता है।

धनु
आज अपने कैरियर पर विशेष ध्यान रखें। नवीन योजनाओं से लाभ के योग हैं। परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें अन्यथा हानि हो सकती है।

मकर
कार्यस्थल पर आज महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद में उलझने से बचना हितकर है। घर से दूर जाना पड़ सकता है। नये कार्य हेतु धन की व्यवस्था में जुटे रहेंगे।

कुंभ
समय की महत्ता को समझकर अपने भविष्य के लिए सोचें। व्यय की अधिकता से बचना आवश्यक है। क्रोध पर संयम रखें। अपने सहयोगियों की कमजोरी से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन
आज दिन उत्तम है। कार्य में लाभ होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सामीप्य मिलेगा। मकान और वाहन में धन निवेश करने के योग हैं। जीवन शैली को बदलना जरूरी है।

Visits: 121

Leave a Reply