पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामियां बंग्लादेशी बदमाश

लखनऊ। रविवार की देर रात जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे,तभी मुखबिर की सूचना पर गोमती नगर इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ, पचास हजार के इनामी बांग्लादेशी गिरोह के सरगना हमजा को मार गिराया।वहीं इस मुठभेड़ में तीन
पुलिसकर्मी भी घायल हो गये।
   बताया गया कि रविवार की देर रात करीब
लगभग दो बजे गोमतीनगर इंस्पेक्टर को मुखबिर से सूचना मिली कि सहारा ओवरब्रिज के पास रेलवे लाइन के किनारे कुछ हथियारबंद बदमाश मौजूद हैं जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
   मुखबिर से सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर
गोमतीनगर भारी पुलिस बल के साथ मौके
पर पहुंच गये। पुलिस ने रेलवे लाइन के
किनारे कुछ संदिग्धों को देखा।
    जब पुलिस ने इन बदमाशों को सरेंडर करने
के लिए कहा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।अपने बचाव में पुलिस टीम ने भी बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में हमजा नाम बदमाश घायल हो गया। हमजा पचास हजार का इनामियां था और एक बांग्लादेशी गिरोह का सरगना है। इस मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाश भागने में सफल रहे। वहीं इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गये।
     घायल बदमाश हमजा व घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान हमजा की मौत हो गई।
     बांग्लादेशी बदमाश के पास से एक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस व अन्यसामान पुलिस ने बरामद किया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही  पुलिस के आला अधिकारी मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गये। भागे हुए बदमाशों की सुरागरसी और तलाश में पुलिस लगी हुई है ।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply