पंचांग व राशिफल – 17 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 17 अक्टुबर 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि  द्वादशी 17:42 तक
नक्षत्र  शतभिषा 09:45 तक
करण बालवा कौवाला 17:42 तक 29:49 तक
वार  रविवार
योग वृद्धि 21:36  तक
सूर्योदय 05:56
सूर्यास्त 17:27
चंद्रमा कुम्भ राशि में
राहुकाल 16:20 − 17:45
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:43 − 12:28

राशिफल
मेष
आय के नए स्रोत बनेंगे। कोई बड़ा कार्य मिलने के योग हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से मनमुटाव की सम्भावना है।

वृषभ
व्यवसायिक नए कार्य आरम्भ हो सकते हैं। आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीकी के प्रयोग से लाभ होगा।  यात्रा के योग के बीच धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन
आज लाभ के योग हैं। आत्मविश्वास के साथ कार्य करने से ही सफलता मिलेगी। अपने सपनों को पूरा करने के लिए सार्थक प्रयास करें। अपने को नकारात्मक सोच से बचायें।

कर्क
विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व के आर्थिक निवेश लाभकारी होंगे। आज किसी कार्य को पूर्ण करने के लिए वरिष्ठ विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु पक्ष से सावधानी आवश्यक है।

सिंह
वरिष्ठ जनों की प्रेरणा आपके लिए लाभदायक रहेगी। अपनी व्यक्तिगत बातों पर सबसे चर्चा करना बन्द करें अन्यथा नुकसान आपका होगा। क्रोध पर नियंत्रण रख अपने कार्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी पुर्ण करें।

कन्या
आत्मविश्वास बना रहेगा। अपने विरोधियों से आप सतर्क रहे। आर्थिक स्थिति अच्छी होंगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जोखिम के कार्यो से बचें और किसी अजनबी पर विश्वास न करें।

तुला
कार्य में उन्नति के प्रबल योग हैं। कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। हताशा से उबर कर नयी ऊर्जा से आगे बढ़े,सफल रहेंगे।

वृश्चिक
समय उत्तम है। अपनी पूरी लगन और परिश्रम से  कार्य को पूरा करें,सफलता अवश्य मिलेगी। तकनीकी खराबी से बचने के लिए मशीन का स्थान परिवर्तन करायें, समस्या दूर हो जाएगी।

धनु
आज आर्थिक लाभ की संभावना है। झूठ बोलने से बचें नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें और मन में चल रहे उपापोह से बाहर निकलें।जो होगा, अच्छा रहेगा।

मकर
समय के महत्व को समझें और काम को समय सीमा में बंद पूरा करना सीखें। अचानक शीघ्रता से  लिए गये फैसले गलत हो सकते हैं। आध्यात्मिक संत का दर्शन हो सकता है। कार्य विस्तार के लिए कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

कुंभ
अच्छी सफलता पाने के लिए कार्ययोजना में परिवर्तन आवश्यक है। स्वयं के ढंग को परिवर्तित करें। परिवार में विवाह की चिंता रहेगी। व्यवहार में नम्रता बनाये रखें।

मीन
नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक लाभ होगा। वहीं आपकी व्यस्तता से आवश्यक कार्य आज भी पूर्ण नहीं होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाना ठीक है फिर भी परिवार के लिए समय देना आवश्यक है।

Visits: 121

Leave a Reply