पंचांग व राशिफल – 09 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 09 अक्टुबर 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया 07:49 तक
नक्षत्र विशाखा 16:42 तक
करण गारा वणिजा 07:49 तक 18:22 तक
वार  शनिवार
योग प्रीति 18:29 तक
सूर्योदय 05:52
सूर्यास्त 17:42
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल 09:14 − 10:41
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:44 − 12:30


राशिफल
मेष
आज विषय वस्तु को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के अच्छे कार्यों की प्रशंसा करें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। समय लाभदायक रहेगा।

वृषभ
विवादित मामलों में अनुकूल सफलता प्राप्त होगी। आज नया सीखने का अवसर मिलेगा। नौकरी में उत्साहहीनता रहेगी। आपकी व्यक्तिगत बातें लोगों पर प्रकट हो सकती हैं।

मिथुन
प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। परिवार में मतभेद हो सकता है, इससे तनाव बना रहेगा। वाणी को मधुर बनाये रखें।

कर्क
आज नकारात्मक ऊर्जा के वशीभूत रहेंगे। नकारात्मकता को अपने उपर हावी न होने दें। परिचितों से मतभेद हो सकता है। कार्य स्थल पर हानि के योग हैं।

सिंह
अपने कार्य पर परिश्रम करें। मेहनत के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। परिवार के सहयोग से मनोबल बढ़ेगा। यथा सम्भव कर्ज लेने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।

कन्या
आज धन का लेन देन रहेगा। कमजोर लोगों की मदद करने से लाभ मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के योग हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

तुला
आज पारिवारिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। रिश्तेदारों से भेंट होने के योग हैं। जमीन जायदाद के मामले हल होंगे। धनार्जन के लिए गलत कार्य करने से बचना हितकर रहेगा।

वृश्चिक
अपने महत्वपूर्ण कार्य को पूरी ईमानदारी से करें।  अपनों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। धार्मिक अभिरूचि बढेगी। बुरी संगत से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

धनु
आज कार्यस्थल पर आपके विरोधी भी आपके कार्यो की प्रशंसा करेंगे। किसी की मदद से कार्य पूर्ण होगा।दूसरों की बातों में न फंसे और अनावश्यक किसी को अपनी राय न दें।

मकर
आज खर्च का योग है। पिता के व्यवहार से चिंतित रहेंगे। आप अपने परिवार के लिए बहुमूल्य हैं। कोई काम सोच समझकर करें। तनाव के कारण परिवार पर क्रोध से बचें।

कुंभ
आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। उन्नति में रुकावट के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। अकारण किसी विवाद में फंसने से बचें।अपनी मानसिकता को बदलने की जरूरत है।

मीन
आज धन का निवेश लाभदायक रहेगा। किसी के भुलावे में न आयें अन्यथा रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्रबल संभावना है। किसी की सिफारिश से नौकरी परिवर्तन का कार्य हो सकता है।

Views: 12


Leave a Reply