पंचांग व राशिफल – 05 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 05 अक्टुबर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  चतुर्दशी 18:59 तक
नक्षत्र  उत्तर फाल्गुनी 25:03 तक
करण विष्टि सकुना 08:07 तक 18:59 तक
वार  मंगलवार
योग शुक्ला 11:23 तक
सूर्योदय 05:50
सूर्यास्त 17:40
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल 15:03 − 16:30
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:45 − 12:32

राशिफल
मेष
पुराने पारिवारिक विवाद के शांत होने के योग हैं। घमंड से दूर रहें अन्यथा हानि हो सकती है। आप महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण करने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

वृषभ
आप जो भी सोचें उसे कार्य रुप में परिणित करें।आज कार्य क्षमता में वृद्धि के योग हैं। आज धन खर्च होने के प्रबल योग हैं। आजीविका हेतु मेहनत की आवश्यकता होगी।

मिथुन
आप अपनी सोच को सकारात्मक दिशा में लगायें ।सहयोगियों के भेंट से मन प्रसन्न रहेगा। सोच की दुविधा से बाहर निकलें और शांतिपूर्ण ढंग से फैसला लें।शीघ्रता में कार्य न करें।

कर्क
आज कार्य की अधिकता रहेगी। लगन और परिश्रम से कार्य को अंजाम दें। सफलता अवश्य मिलेगी। दूसरों के प्रति गलत धारणा और सोच को बदलें।स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

सिंह
आज किसी भी निर्णय को खुब सोच विचार के बाद लें। धनार्जन के स्रोत में वृद्धि के योग हैं। अनावश्यक समय व्यतीत करने से बचें और समय का सदुपयोग करें।

कन्या
आज समय अनुकूल है। आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। कार्य की अधिकता के कारण आज आवश्यक कार्य अपूर्ण रहेंगे।

तुला
व्यवसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। अपने वाणी विवेक से बिगड़े कार्य को पूर्ण कर लेंगे। समय के अनुकूल कार्य करने की आदत डालें।समय बितने के बाद हाथ खाली रह जायेगा।

वृश्चिक
आज का समय अनुकूल है। अपने क्रोध व कठोर वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरों को अपने अनुरूप बनाने के स्थान पर अपनी सोच को बदलें।

धनु
आर्थिक स्थिति में मजबूत होगी।अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करने से बचें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। संतान के विवाह को लेकर चिंतित रहेंगे। राजकीय पक्ष से अनुकूलता बनी रहेगी।

मकर
आज कार्य विस्तार की योजना सफल होगी। खाद्य पदार्थ से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है। ससमय पूंजी निवेश लाभदायक होगा। अनावश्यक चिंता छोड़कर स्वस्थ रहें,मस्त रहें की आदत डालें।

कुंभ
आज आपके व्यवहार से सहयोगी खुश रहेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों से भेंट व आकस्मिक व्यय के योग हैं। समाजिक कार्य में भागीदारी के प्रबल योग हैं।

मीन
धन लाभ के योग हैं। मन की दुविधा पर नियंत्रण रखकर अपने कॅरियर के प्रति सचेष्ट रहें। अपने आत्म बल को सक्रिय रखें अन्यथा आत्मविश्वास की कमी के कारण गलतियां हो सकती हैं।

Visits: 146

Leave a Reply