पंचांग व राशिफल – 01 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 01 अक्टुबर 2021
पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी 22:58 तक
नक्षत्र पुष्य 26:51 तक
करण वणिजा विष्टि 10:38 तक 22:58 तक
वार  शुक्रवार
योग शिव 18:25 तक
सूर्योदय 05:49
सूर्यास्त 17:44
चंद्रमा कर्क राशि में
राहुकाल 10:41 − 12:10
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:46 − 12:33

राशिफल
मेष
आज का दिन सामान्य होगा। अनजाने में हुई गलती से मन दुखित रहेगा। कार्य में नयी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा। परिस्थिति में सुधार होने के आसार हैं। आलस्य से बचना हितकर होगा।

वृषभ
कारोबार विस्तार हेतु अनुकूल समय चल रहा है। मनोयोग से कार्य करें,सफलता अवश्य मिलेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय भावनाओं का भी ध्यान रखें। आपके अच्छे कार्यों हेतु आपको सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन
पुराने अवरोधित कार्य के पूर्ण करने हेतु समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ समाचारों की चर्चा चलेगी। अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार के प्रबल योग हैं।

कर्क
आज नकारात्मकता विचारों के कारण निर्णय लेने में देरी घातक होगी। जबरदस्ती अपनी मनमानी करने से हानि होने की सम्भावना है। अपने व्यवहार में नम्रता लायें। कार्य के प्रति ईमानदारी बरतें।

सिंह
अपने असामाजिक व्यवहार के कारण लोगों से दूर होंगे। दूसरों की निंदा के स्थान पर अपने कार्यों पर ध्यान दें। न करें। अपनों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। व्यापारिक नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।

कन्या
आज धन का निवेश लाभदायक होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में समय व्यतीत होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। महिला पक्ष से सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

तुला
तकनीकी खराबी के कारण आपके कार्य में अवरोध पैदा होगा।कर्तव्य हीनता और लापरवाही से कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण व्यक्तिगत मामले उतार चढ़ाव से परिपूर्ण रहेंगे।

वृश्चिक
आज पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। आज प्रभावशाली व्यक्तियों के सामीप्य का लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। कार्य में परिवर्तन हो सकता है।

धनु
परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आयेंगे। परिजनों के सहयोग से कार्य पूर्ण होगा। भाग्योदय से आपकी समस्या का समाधान होगा। शंकालू प्रवृत्ति से बचें। आपकी शंका निर्मूल है। सकारात्मक सोच बनाये रखें।

मकर
आज परिस्थिति में सुधार के योग हैं। कम समय में अधिक काम पूरा करने के प्रयास में रहेंगे। शुभ समाचार मिलने के योग हैं। लेखा-जोखा में विशेष सावधानी बनायें। आपको अपने लोगों के धोखे से सतर्क रहें।

कुंभ
आज का समय अनुकूल रहेगा। धन निवेश के लिए समय पूर्ण अनुकूल नहीं है। परिवार में शुभ मांगलिक कार्यों की योजना बनने के योग हैं। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव बन सकते हैं।

मीन
लंबे समय से अवरोधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा। अपनी वाणी पर संतुलन बनाए रहें।

Visits: 157

Leave a Reply