पंचांग व राशिफल – 28 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 28 सितम्बर 2021

पंचांग विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी
नक्षत्र मृगशीर्षा
वार  मंगलवार
योग व्यातीपात
सूर्योदय 05:47
सूर्यास्त 17:47
चंद्रमा  वृषभ राशि में ,उपरांत मिथुन
राहुकाल राहू – 3:15 – 4:44 सायं
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:53  – 12:41

राशिफल
मेष
आज का दिन शुभ है। निवेश के शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। कार्य को पूरी ईमानदारी से करें। किसी के सम्बंध में अधिक सोचने से कोई लाभ नहीं होता है। अनावश्यक  तनाव से बचें।

वृषभ
आज क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। यात्रा लाभकारी होगी। परिजनों से संबंध अच्छे होंगे। स्वास्थ्य पर नजर रखें। भय को अपने उपर हावी न होने दें।

मिथुन
व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। कुसंगति हानिकारक रहेगी। अचानक बड़े खर्च होने से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। उधारी लेना पड़ सकता है। वाणी और व्यवहार में नम्रता बनाये रखें।

कर्क
आज बकाये धन की वापसी होगी। मन प्रसन्न  रहेगा। यात्रा सार्थक रहेगी। जीविका के क्षेत्र में वृद्धि होने के योग हैं। पारिवारिक सुख मिलेगा। परिश्रम करने से ही कार्य में लाभ होगा।

सिंह
साझेदारी के कार्य फलित होंगे। यात्रा अनुकूल रहेगी।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भवन खरीदने के प्रबल योग हैं। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। शुभ समाचार का उदय होगा।

कन्या
आज दिन सामान्य रहेगा। भोग विलास के साधनों पर व्यय होगा। परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। परिजनों की बात मानें लाभ होगा।किसी बात को अनावश्यक तूल न दें अन्यथा पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है।

तुला
आज बकाये धन के मिलने के साथ ही साथ आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यावसायिक नये अनुबंध के योग हैं। जीवन शैली में परिवर्तन हो सकता है। नये व्यक्तियों से सम्बंध बनेंगे।अपने भविष्य के प्रति चिन्तित रहेंगे।

वृश्चिक
आज का दिन अनुकूल रहेगा। अवरोधित कार्य स्वविवेक से पूर्ण करेंगे। आज मान सम्मान की प्राप्ति के योग हैं। कार्यकारी नई योजना बनेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा। बुरे लोगों से हानि होने की सम्भावना है।

धनु
पुराने अवरोधित कार्य पूरे होने के योग हैं। विवाद से बचना हितकर रहेगा। यात्रा सफल रहेगी।
सामाजिक कार्य में अभिरुचि होगी। राजकीय अवरोध दूर होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।

मकर
अपने मधुर वाणी से कार्यस्थल पर सभी को प्रभावित कर लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है।धैर्य बनाये रखें और अनावश्यक दूसरे के कामों में हस्तक्षेप न करें।

कुंभ
आज व्यवसाय में फायदा होने के योग हैं। राजकीय सहयोग मिलेगा। प्रेमालाप में सतर्कता रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपनी आदत सुधारें अन्यथा अपमान के भागीदार हो सकते हैं।

मीन
व्यवसायिक प्रयास सफल होंगे। उत्साह बना रहेगा।  सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। शारिरिक पीड़ा रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

Visits: 140

Leave a Reply