महाराज सुहेलदेव को भाजपा ने दिया सम्मान,सबका साथ सबका विकास पर कार्य कर रही है सरकार

गाजीपुर। टाउन नेशनल इंटर कालेज कासिमाबाद में आयोजित अति पिछड़ा महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार, प्रदेश के हर नागरिक के विकास के लिए कार्य कर रही है। हाशिये पर रहे पिछड़े वर्गों को सम्मानित करने का काम भाजपा ने किया है।
    उन्होंने कहा कि आज दुनिया के ताकतवर लोगों में प्रधानमंत्री मोदी का नाम आता है। मोदी जी और योगी जी सबका साथ सबका विकास पर विश्वास करते हैं। विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले विकास का पैसा कुछ लोगों तक ही सीमित रह जाता था अब विकास का एक एक पैसा जनता तक पहुंच रहा है। भाजपा सरकार ने घर घर शौचालय बनवाया, घर घर बिजली का कनेक्शन दिया, गांव को सड़कयुक्त बनाया। यह सरकार पिछड़े,अति पिछड़े समेत सभी वर्गों का विकास कर रही है। पिछड़े और अनुसूचित जाति के समाज ने विदेशी आक्रान्ताओं  का डटकर मुकाबला किया। उनकी याद में केन्द्र सरकार ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी किया और महाराजा सुहेलदेव कर स्मारक के लिए 56 करोड़ रुपये दिए हैं।
    प्रदेश में गुण्डों माफियाओं पर कहा कि      मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ सन्त हैं,वो किसी से  डरते नहीं हैं। दूसरी सरकारों में जो माफिया खुले आम घुमते थे आज उन माफियाओं पर बुल्डोजर चल रहा है। आज प्रदेश में अपराधी कांप रहे हैं और जनता चैन की नींद सो रही है।
    इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर, सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह ‘‘मस्त‘‘ विधायक जमानियां सूनीता सिंह, विधायक मुहम्मदाबाद अलका राय, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, पिछड़ावर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय, जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक डा.ओ पी सिंह सहित काफी संख्या में अधिकारियों,भाजपा नेताओं, गणमान्यजनों के साथ जनता मौजूद रही।

Visits: 59

Leave a Reply