वाणिज्य उत्सव के क्रम में जनपद स्तरीय एक्सपोर्ट्स कानक्लेव का आयोजन छब्बीस को

गाजीपुर। भारत सरकार द्वारा 20 सितम्बर से 26 सितम्बर के मध्य मनाये जा रहे वाणिज्य उत्सव के क्रम में जनपद स्तरीय एक्सपोर्ट्स कानक्लेव का आयोजन जिला पंचायत सभागार में 26 सितंबर को पूर्वाहन ग्यारह बजे से किया गया है।
      उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र अजय कुमार गुप्त ने बताया कि इस आयोजन में उद्यमियों/निर्यातकों को सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं/योजनाओं की जानकारी विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही जनपद के निर्यातकों, उत्पादकों तथा उद्यमियों के उत्पादों को प्रदर्शित किये जाने हेतु उसी दिन 20 स्टाल्स की प्रदर्शनी, राइफल क्लब परिसर में आयोजित की गयी है।
     उपायुक्त उद्योग ने जनपद के निर्यातकों, उत्पादकों तथा उद्यमियोें से अनुरोध है किया है कि एक्सपोर्टल कानक्लेव मे समय से प्रतिभाग कर जानकारी प्राप्त करें और कार्यक्रम को सफल बनायें।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply