जिला बदर अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजीपुर। सादात थाना पुलिस ने गुण्डा एक्ट के तहत जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
    बताया गया है कि अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिलाधिकारी गाजीपुर के वाद सं0 173/19 अन्तर्गत धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नि. अधि. 1970 के क्रम में गत पन्द्रह अप्रैल को छह माह मे लिये अभियुक्त विपिन यादव पुत्र रामलाल यादव निवासी ग्राम सरैया थाना सादात जनपद गाजीपुर को जिलाबदर किया गया था। अभियुक्त विपिन यादव लुकछिप कर जनपद गाजीपुर के सीमा में रह रहा था जिसे दोपहर में बस स्टैण्ड सादात के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विपिन यादव उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 208/2021 धारा 10 गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारर्वाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।  
    अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव तथा मुख्य आरक्षी चन्द्रबली सिंह व हो0गा0 हंसराज राम थाना सादात जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply