पंचांग व राशिफल -23 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल -23 सितम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  द्वितीया 06:54 तक
नक्षत्र  रेवती 06:12 तक
करण गारा वणिजा 06:54 तक19:41 तक
वार  गुरुवार
योग ध्रुव 13:46 तक
सूर्योदय 05:45
सूर्यास्त 17: 52
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल  13:42 − 15:12
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:48 − 12:36



राशिफल
मेष
अपने भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। नए काम को पूरा करने में जल्दी से हानि हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी।

वृषभ
अपने काम में व्यस्त रहें, मस्त रहें। दूसरों की मदद से आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आनन्दित करनेवाली खुशी मिलेगी।

मिथुन
दूसरों की बातों पर सोच समझकर ही विश्वास करें। आज आर्थिक लाभ के योग हैं। सामाजिक कार्यों से मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर नवीन योजना पर चर्चा होगी।

कर्क
अपने वाक्यचातुर्य से लोगों को आकर्षित करेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। वाद-विवाद और झगड़े से बचना हितकर होगा अन्यथा तनाव  बढ़ेगा।

सिंह
आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। सामाजिक कार्यों में उत्साह के साथ भाग लेंगे। नौकरी में लाभ के योग हैं।

कन्या
व्यक्तिगत जीवन में कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आज पारिवारिक सुख व धन लाभ मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। सामाजिक कामों में  भागीदारी के योग हैं।

तुला
आज पारिवारिक कार्योंं में व्यस्तता रहेगी। आपके  आर्थिक निवेश लाभकारी होंगे। आर्थिक काम पूरे होंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक
दूसरों की देखा देखी अपना रहन—सहन बदलने के प्रयास न करें। आर्थिक स्थिति आशाजनक रहेगी। परिजनों की भावनाओं को समझकर उन्हें भी समय दें। परोपकार करने से मानसिक सुख मिलेगा।

धनु
अपने कार्य करने के तरीकों को परिवर्तित करें। घर की व्यवस्था पर लम्बे खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज से बचें। परिवार में मांगलिक योजना बन सकती है।

मकर
आज दिन अच्छा है। दूसरों की भलाई के लिए तत्पर रहने के बावजूद आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आजीविका में वृद्धि होगी।

कुम्भ
आप की मेहनत और दूरदर्शिता से लाभ होगा। अपनों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायक होंगे। आज कार्य योजनानुसार होंगे।

मीन
आज क्रोध की अधिकता होगी। परिवार में उत्सव का माहौल होगा। अपने काम पर ध्यान दें। समय पर ध्यान रखें। व्यक्तिगत जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर शंका न करें।


Visits: 162

Leave a Reply