एक किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। जमानियां थाना पुलिस द्वारा 1 किग्रा  100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को  गिरफ्तार किया गया।
   बताया गया कि पुलिस टीम को संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान  सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बेचने हेतु खिजिरपुर नहर पटरी होते हुए, ताजपुर नहर पुलिया होकर महेवा जायेगें। 
    सूचना पर पुलिस टीम सचेष्ट होकर , निश्चित स्थान पर पहुँच कर छिपकर इंतजार करने लगे। थोड़ी देर बाद दो व्यक्ति खिजिरपुर की ओर से नहर की पटरी से आते दिखाई दिये। पुलिस ने उनके नजदीक आने पर एकबारगी घेर कर पकड़ना चाहा तो एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े में आया व्यक्ति मो. शहानवाज पुत्र मो. फारुख निवासी बुद्धिपुर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर रहा।
   गिरफ्तार करने वाले टीम में उपनिरीक्षक मंजर अब्बास,आरक्षीगण आनन्द वर्मा व क्रान्ति सिंह पटेल थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Visits: 71

Leave a Reply