पंचांग व राशिफल – 15 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 15 सितम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि  नवमी 11:18 तक
नक्षत्र  पूर्वाषाढ़ा 28:48 तक
करण  कौवाला तैतिल11:18 तक22:26 तक
वार  बुधवार
योग सौभाग्य 24:51 तक
सूर्योदय 05:42
सूर्यास्त 18:02
चंद्रमा  धनु राशि में
राहुकाल 12:15 − 13:47
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं






राशिफल
मेष
आज शुभ समाचार मिलने से लाभ होने की सम्भावना है। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। राजकीय पक्ष से तनाव व परेशानी हो सकती है।

वृषभ
आज का दिन उत्तम है। मेहनत से भाग्योन्नति के प्रयास सार्थक रहेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। स्व विवेक से कार्य करें तो सफलता मिलेगी। धर्मकर्म से सम्बन्धित यात्रा सफल रहेगी।

मिथुन
परिवार में किसी आयोजन की तैयारी पर चर्चा होगी। धन व्यय के साथ ही पिता से मतभेद हो सकता है। चिंता, भय व तनाव के कारण लाभदायक अवसर हाथ से छूट सकते हैं। 

कर्क
आज बकाये धन की वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग मिलेंगे। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग अनुकूल नहीं होगा, टकराव हो सकता है।

सिंह
व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। कार्यप्रणाली के परिवर्तन से लाभ होगा। शत्रु आप के कार्यो में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेगे।परिवार में क्रोध व तनाव रहेगा।

कन्या
भवन के निर्माण में आ रही परेशानियां दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आज आप की धार्मिक आस्था बढ़ेगी। परिवार के प्रति चिंता रहेगी। निवेश से बचें अन्यथा हानि हो सकती है।

तुला
अपनी पसन्द के जीवन साथी मिलने से खुशी रहेगी। कार्य में बार बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद से बचें। भय व चिंता बनी रहेगी।

वृश्चिक
नए लोगों का संपर्क और सहयोग जीवन में आगे बढ़ने में लाभदायक बनेंगे। वाहन सुख के साथ यात्रा सफल रहेगी। परिवार में अनुकूलता बनी रहेगी। घर परिवार की‍ चिंता रहेगी। वाणी में नम्रता बनायें रखें।

धनु
संपत्ति के कार्य में लाभ मिलेगा। कड़े परिश्रम से व्यवसायिक लाभ के योग हैं। अनावश्यक व्यय के योग हैं। परिवारिक नासमझी से क्रोधित रहेंगे। राजनीति में उपर उठने के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक है। नेत्र में परेशानी हो सकती है।

मकर
आज दिल में प्रसन्नता रहेगी। समय पर पुराने कार्य पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। मनमाफिक पार्टी का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

कुंभ
आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। किसी के व्यक्तिगत उलझनों से दूर रहें। परिश्रम का परिणाम न मिलने से क्रोध व दुःख होगा। चिंतित करनेवाला समाचार मिल सकता है।

मीन
आय के नए स्रोत विकसित होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। संत महापुरुषों का सानिध्य प्राप्त होगा। शरीर अस्वस्थ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद पैदा करने से बचें।

Visits: 159

Leave a Reply