पंचांग व राशिफल – 12 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 12 सितम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि षष्ठी 17:21 तक
नक्षत्र विशाखा 09:45 तक
करण कौवाला तैतिल06:28 तक 17:21 तक
वार  रविवार
योग वैधृति 11:34 तक
सूर्योदय 05: 41
सूर्यास्त 18:05
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल 16:53 − 18:25
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:52 − 12:41

राशिफल
मेष
अपने वाक्चातुर्य से लोगों को प्रभावित करेंगे। प्रेम-प्रसंग और यात्रा अनुकूलता रहेगी। राजकीय पक्षीय परेशानी दूर होगी। माता से विवाद से बचें। अपनी वस्तुएं के प्रति सतर्क रहें।

वृषभ
आज उन्नति के रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा।कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ संपत्ति के कार्य में लाभ होगा फिर भी चिंता तथा तनाव बना रहेगा। संतान के कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन
आज का दिन सामान्य है। पुराने रुके कार्यों में तेजी आयेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। बिना जाने समझे किसी की बातों पर विश्वास करने से बचें।

कर्क
निवेश से लाभ होगा। आज व्यवहार में नम्रता रखें, अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कोई दु:खद समाचार मन को विचलित कर सकता है। कार्य की अधिकता से व्यक्तिगत कार्य रुक सकते हैं।

सिंह
आपके व्यवहार से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। वैवाहिक प्रयास सफल होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। जरूरत से अधिक चालाकी से बचें अन्यथा हानि हो सकती है।

कन्या
आज का दिन उत्तम रहेगा। परिवार में शुभ समाचार के योग हैं। शत्रु के परास्त होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपनों से सतर्क रहें, वे आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। विवाद से बचें।

तुला
परिजनों का सामीप्य और सहयोग के बीच अधिकारियों से मतभेद मिलेगा। अपनों से संबंधों में मधुरता आयेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। सुख सुविधा के सामान में धन व्यय होगा। सतर्क रहना ठीक रहेगा।

वृश्चिक
आज कार्य के प्रति व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से बचना हितकारी है। आज विवाद से जितना सम्भव हो उतना बचायें। आकस्मिक बड़े खर्च होने की सम्भावना है। परिवारिक तनाव से बचें।

धनु
आज धन लाभ के साथ रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह की समस्या रहेगी। पिता के साथ आवश्यक चर्चा होगी। आज समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। वाहन संचालन में सावधानी बरतें।

मकर
कार्य में प्रगति के साथ लाभ होगा। मान सम्मान बढ़ेगा। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। अपनी गलतियों से सीख लेकर नये ढंग से कार्य करें।परिवार के साथ उचित व्यवहार करें। अपनी कुसंगति बदलें।

कुंभ
कार्य सफलता के बावजूद काम में मन नहीं लगेगा।कार्य में उदासीनता से परेशान रहेंगे। आज शत्रु सक्रिय रहेंगे। दिन में तनाव व थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।

मीन
आज नये दोस्त बनेंगे। परिवार में चिंता और तनाव का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचना हितकर है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शीघ्रता से बचकर सोच समझकर कार्य करें।

Visits: 132

Leave a Reply