पंचांग व राशिफल – 10 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 10 सितम्बर 2021
पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  चतुर्थी 21:57 तक
नक्षत्र  चित्रा 12:52 तक
करण वणिजा विष्टि 11:08 तक 21:57
वार  शुक्रवार
योग ब्रह्मा 17:33 तक
सूर्योदय 05:40
सूर्यास्त 18:07
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल 10:44 − 12:17
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:52 − 12:42

त्यौहार  – गणेश चतुर्थी

राशिफल
मेष
समाज में आपके कार्यों से मान सम्मान मिलेगा।  कार्य में सफलता के योग हैं। अचानक बड़े लाभ की सम्भावना है। पुराना निवेश लाभदायक हो सकता है। पारिवारिक तनाव बना रहेगा।

वृषभ
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज कार्य पूर्ण होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।  आर्थिक लाभ मिलेगा। यात्रा सुखद होगी। मित्रों का सामीप्य मिलेगा। उन्नति का अवसर है।

मिथुन
आज रोजगार में उन्नति के योग हैं। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता समाप्त होगी। आर्थिक स्थिति बदलने के योग हैं। विवाद में क्रोध और उत्तेजना पर संयम रखें।

कर्क
व्यापार में नई योजनाएं बनने के योग हैं। आर्थिक मजबूत बनेगी। घर गृहस्थी के मामले पूर्ववत रहेंगे। आत्मविश्वास से कार्य करें, लाभ होगा। सहयोगियों पर सतर्कता बनाये रखें।

सिंह
नौकरी के लालच से दूर रहें। विवाह बाधा दूर होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति और यात्रा लाभदायक रहेगी। आपके विवेक के कारण बिगड़े कामों में प्रगति होगी। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।

कन्या
आज जबरदस्ती और दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। वाणी पर संयम रखें। घरेलू की वस्तुएं क्रय करने के योग हैं। माता के स्वास्थ पर ध्यान रखें।

तुला
आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार की वृद्धि के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक है। पुराने मित्र से भेंट होगी। कर्ज के मामले निपटेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
आज कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। अधिकारियों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सुसंगति से खुशी मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखें। पारिवारिक तनाव रहेगा।

धनु
आत्मविश्वास व सुख-समृद्धि बढ़ने से पुराने रुके काम पूर्ण होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। अनजाने में गलती हो सकती है,उससे सतर्क रहें।

मकर
आपके अच्छे संबंधों के कारण आज लाभ व उन्नति के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा और उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग से बचना हितकर होगा। मानसिक तनाव रह सकता है।

कुंभ
आज किए गए प्रयास सफल होने की आशा कम है। आर्थिक कष्ट रहेगा। कार्य में शीघ्रता से हानि हो सकती है। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा।

मीन
आज समय अनुकूल नहीं है। काम की चिंता बनी रहेगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं को लेकर मन में तनाव रहेगा। पारिवारिक परेशानियां बलवती होंगी। भागदौड़ से थकान रहेगी। बुरी आदतों से स्वयं को बचायें।

Visits: 123

Leave a Reply