“गाज़ीपुर गौरव सम्मान समारोह” का आयोजन 12 सितम्बर को

एक मंच पर जुटेंगी साहित्यिक हस्तियां

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज का 36वां वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं “गाज़ीपुर गौरव सम्मान समारोह” 12 सितम्बर रविवार को पूर्वांह 11 बजे से शहर के कान्हा हवेली,महुआबाग में आयोजित होगा।
     संस्था की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ.विभूति नारायण राय (पूर्व पुलिस महानिदेशक उ.प्र.एवं पूर्व कुलपति- महात्मा गांधी हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा) होंगें। समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार एवं समाजसेवी काशीनाथ मिश्र करेंगे। 
     संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर  ने बताया कि समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार एवं ख्यातिलब्ध मंच संचालक हरिनारायण हरीश को ‘गाजीपुर गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। वहीं संस्था द्वारा आयोजित निबन्ध,चित्रकला एवं विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
    इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि कवि-गणों द्वारा काव्य-पाठ का भी आयोजन किया गया है जिनमें डाॅ.बुद्धिनाथ मिश्र (देहरादून),जमुना उपाध्याय (अयोध्या),भालचन्द त्रिपाठी (अम्बेडकर नगर) एवं डाॅ.कमलेश राय (मऊ) प्रमुख हैं।
     बैठक में प्रमुख रूप से अमरनाथ तिवारी अमर,डाॅ.रविनन्दन वर्मा,प्रभाकर त्रिपाठी,संजीव गुप्त,विन्ध्याचल यादव,हीरा राम गुप्ता,दिग्विजय उपाध्याय, राजीव मिश्र,शशिकान्त राय,राघवेन्द्र ओझा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर एवं संचालन संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।    

Visits: 88

Leave a Reply