पंचाग व राशिफल – 07 सितम्बर 2021

पंचाग व राशिफल – 07 सितम्बर 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  अमावस्या 06:21 तक
नक्षत्र  पूर्व फाल्गुनी 16:57 तक
करण नागा किमस्तोगना 06:21 तक 17:28 तक
वार  मंगलवार
योग साध्य 26:11 तक
सूर्योदय 05:39
सूर्यास्त 18:10
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल 15:24 − 16:58  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:53 − 12:43

राशिफल
मेष
आज उचित निर्णय लेने का समय है। वाहन सुख के साथ सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलेगी। शारिरिक अस्वस्थता से सावधान रहें। आर्थिक निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

वृषभ
आपकी मेहनत और लगन से आजीविका के नये अवसर प्राप्त होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों से सम्पर्क के साथ शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। खतरनाक कार्यों से आज बचना हितकर होगा।

मिथुन
आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में अचानक लाभ होने से सुख समृद्धि बनी रहेगी। आप अपने व्यवहार व कार्य करने के ढंग को सुधारें और पारिवारिक विवाद से बचें।

कर्क
आजीविका के नए स्रोत विकसित होंगे। वाणी में नम्रता बनाये रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा सम्भव है। आर्थिक तंगी से आवश्यक कार्यों में बाधा होगी।

सिंह
आज किसी निर्णय को लेकर तनाव और दुविधा रहेगी। सकारात्मक सोच विकसित कर आलस्य को छोड़े। मित्रों से वार्ता से मन को शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का योग है।

कन्या
आज आर्थिक उन्नति के योग हैं। धैर्य और संयम से काम लेने से विशेष वस्तु की प्राप्ति सम्भव है।
स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। आज विरोधियों को मुंह की खानी पड़ेगी। यात्रा निरर्थक होगी।

तुला
आज व्यवसायिक उन्नति होगी। व्यक्तिगत समस्या से छुटकारा मिलेगा। काम को परिश्रम से पूरा करें। परिजनों में असंतोष बना रहेगा। आर्थिक चिंता पूर्ववत बनी रहेगी।

वृश्चिक
अपनी लगन और वाक्चातुर्य से कार्यस्थल पर लोगों के प्रिय बनेंगे। नवीन व्यापारिक योजनाओं से लाभ मिलेगा। अपने कार्य के प्रति लगन,मेहनत और समर्पण से आप महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर सकते हैं।

धनु
अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक सोच और सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्यपद्धति में बदलाव हो सकता है। अपने विरोधियों से सतर्क रहें।

मकर
आज जीविका में आये नए प्रस्ताव लाभकारी होंगे। मित्रों में पूछ परख बढ़ेगी। मान सम्मान और पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना है।

कुंभ
आज का दिन अनुकूल है। पूर्ववर्ती कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। वाणी संयम रखते हुए कार्य को करें, लाभ मिलेगा।

मीन
आज प्रगति के योग हैं। आज सही दिशा में किये गए प्रयास सार्थक होंगे। इससे प्रसन्नता होगी।
अपनी आदतों को बदलें और जीवनसाथी से तालमेल स्थापित करें।

Visits: 112

Leave a Reply