जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर विजयश्री दिलाने का काम करेगा भाजपा अनुसूचित मोर्चा

गाजीपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राम का जिला कार्यालय  पर दलित समाज के जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
   पूर्व उपाध्यक्ष सुदर्शन कन्नौजिया की अध्यक्षता मे आयोजित स्वागत अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि दलित समाज के उत्थान के नाम पर देश और प्रदेश की पूर्व सरकारों ने सिर्फ़ इस समाज के लोगों को धोखा देकर ठगने का काम किया है।उन्होंने हाल मे जगह न मिलने से खड़ी भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज यह हाल भले आपकी विशाल संख्या से छोटा पड़ रहा है लेकिन भाजपा का हृदय बहुत विशाल है।भाजपा यह वादा करती है कि आप सभी कमजोर और समाज के पिछड़े लोगों के उत्थान हेतु वह कार्य करती रहेंगी।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि एकात्म मानववाद की सोच की सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान मे हो रहा है। 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह सरकार समर्पित है गरीबों, किसानों,नौजवानों और महिलाओं के सम्मान के लिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने खुद गरीबी झेल कर जो कठिनाई महसूस की। उन कठिनाइयों के प्रति उन्होंने सरकार के कार्यों को मूल मंत्र के रूप में स्वीकार किया। जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जन-धन, उज्जवला, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि सहित अन्य तमाम योजनाओं का वर्णन किया। कहा कि अन्य राजनीतिक दल बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर के नाम का उपयोग सिर्फ राजनीति के लिए करते रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अंबेडकर जी से जुड़े सभी स्थानों को का उत्थान कर, उसे पंच तीर्थ का नाम दिया है।
   जिला प्रभारी एवं केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी के बाद सत्तर वर्षों तक समाज के दबे, कुचले, पिछड़े लोगों के जीवन स्तर को सम्मान देने तथा उनके समृद्धि हेतु भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार ने अनेकों कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिस समाज के सपुत ने संविधान लिखने का कार्य किया। उस समाज को देश के सर्वोच्च पद पर स्थापित करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है।
     कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि चुनाव परिणाम को पलट देने की ताकत रखने वाले लोग आज यहां बैठे हैं जो भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति सिद्धांत के आधार पर भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने को पूरी तरह तत्पर हैं।
   समारोह में जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने माला पहनाकर शैलेश राम को शुभकामना और बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ जनों व कार्यकर्ताओं का शैलेश कुमार राम ने आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारा मोर्चा एक ही नहीं बल्कि जनपद की सातों विधानसभा सीटों को विजय श्री दिलाने का काम करेगा।
     इस अवसर पर सुनिल सिंह, विनोद अग्रवाल, ओम प्रकाश राय, रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, सिद्धनाथ राम, राम धीरज शास्त्री ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विश्व प्रकाश अकेला, गुलाम कादिर राईनी, मोतीराम प्रधान, प्रभादेवी प्रधान, देवचंद राम प्रधान, मुकेश कुमार कनौजिया प्रधान, श्रवण नंदा सिंह प्रधान, मुकेश कुमार प्रधान, सत्येंद्र कनौजिया प्रधान, घनश्याम प्रधान, राजेश राम क्षेत्र पंचायत सदस्य, रोशन राम क्षेत्र पंचायत सदस्य, रामप्रवेश क्षेत्र पंचायत सदस्य, जयहिंद राम क्षेत्र पंचायत सदस्य, राममूर्ति बासफोर, अच्छेलाल सरोज, पूर्णमासी राम, राजेश पासवान, केदार राम, रामराज बनवासी, पंकज सिन्हा, दीनदयाल, महेंद्र राम, चंद्रभान, रामानंद गौतम, विपिन कुमार, रविंद्र कुमार, लालचंद राम, रामप्रवेश राम, सुरेंद्र, राकेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशीकांत शर्मा ने किया।

Visits: 66

Leave a Reply