पंचाग व राशिफल – 04 सितम्बर 2021

पंचाग व राशिफल – 04 सितम्बर 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  द्वादशी 08:22 तक
नक्षत्र  पुष्य 17:36 तक
करण तैतिल गारा 08:22 तक20:23 तक
वार  शनिवार
योग सिद्धि 10:00 तक
सूर्योदय 05:38
सूर्यास्त 18: 14
चंद्रमा कर्क राशि में
राहुकाल  09:12 − 10:46
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:54 − 12:44

राशिफल
मेष
पैत्रिक संपत्ति के सुलझने के योग हैं। परिचितों के आगमन से लाभ होगा। आपके अपने ही आपके विरुद्ध चाल चल रहे हैं, उनसें सतर्क रहें।

वृषभ
समय अनुकूल है। नए अनुबंध की संभावना के साथ आज सहयोगियों की सहायता करनी होगी। पैसो के लेन देन में सावधानी बरतें। आपकी नयी  भूमि लाभदायक रहेगी।

मिथुन
समय को पहचाने और अपने कार्य के प्रति सचेष्ट रहें। मां के स्वास्थ में लाभ होगा। पेट संबंधित  तकलीफ परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क
आज कार्यों में अवरोध हो सकता है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंध अनुकूल होंगे। व्यर्थ तनाव को को छोड़ मन को सकारात्मक सोच में लगायें।

सिंह
दिन का आरम्भ लाभदायक होगा। आज कोई अच्छी जानकारी मिलने के योग हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आपका विश्वास पात्र ही आपका नुकसान कर सकता है, उससे सतर्क रहें।

कन्या
मनोनुकूल कार्य न होने से तनाव बना रहेगा। किसी विशिष्ट अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से कार्य में प्रगति होगी। पारिवारिक मतभेद हो सकता है। समय रहते आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर लें।

तुला
कार्य स्थल पर लाभ के योग हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ मिलेगा। अपने विरोधियों से सतर्क रहें। वे आपको हानि पहुचाने में लगे हैं।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर कोई घटना घटित होने के योग हैं। सतर्कता बनाये रहें। योजनाएं अधूरी रहेगी। कर्ज सम्बन्धी कार्य में रुकावट आ सकती है। आप अपनों से सतर्क रहें, धोखा मिल सकता है।

धनु
आप अपना पूरा ध्यान अपने कॅरियर पर दें। कार्य की व्यस्तता के चलते आज भी आवश्यक कार्य अपूर्ण रहेंगे। वाहन सुख संभव। आज लाभदायक अवसर का लाभ उठायें।

मकर
आज यात्रा के योग बन सकते हैं। अपनी मानसिकता को बदलें। परिवार के सहयोग से लाभ होगा। व्यवहार में नम्रता बनाये रखें। अच्छे कार्यों से ही लाभ पा सकेंगे।

कुंभ
रुके कार्यों में प्रगति होगी। भवन की मरम्मत में धन व्यय होगा। लेन देन में सतर्कता आवश्यक है। आज आप विश्वासघात से सतर्क रहें। अपनी यात्रा को जहां तक सम्भव हो टालने की कोशिश करें।

मीन
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। शत्रुओं को मुंह की खानी पड़ेगी। विवाह चर्चा साकार हो सकती है। किसी विशेष से सम्पर स्थापित होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी।

Visits: 133

Leave a Reply