भाजपा की पुनः सरकार बनाने हेतु भाजयुमो ने कसी कमर

गाजीपुर। भाजपा सरकार जनता के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित होकर कार्य कर रही है। इसके कार्यों का ही नतीजा है कि गरीबों,किसानों,वृद्धों सहित मजदूरों को भी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
       उक्त वक्तव्य भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में व्यक्त किया।
     भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश कुशवाहा “अनुज” की अध्यक्षता सम्पन्न बैठक में मुख्य अतिथि रणजीत राय ने आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा के महत्व तथा उसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने संगठन के विस्तार तथा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए आम जनता के लिए हो रहे जन कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। युवा मोर्चा के कर्मठ एवं परिश्रमी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि इस बार प्रदेश के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनाने का मन बना लिया है और युवा मोर्चा कार्यकर्ता  भाजपा को 350 प्लस सीटों पर जीत दिलाने का काम करेंगे।
      इसके पूर्व बैठक का शुभारंभ महा मनीषियों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्र गीत गाकर किया गया। जिला अध्यक्ष अकेला द्वारा अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व मे भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
    बैठक में अविनाश सिंह, चंदन बिंद,अमरनाथ शर्मा, शौम्य बर्नवाल, विवेकानंद राय, पवनसुत गुप्ता, हर्षित सिंह, आशुतोष बरनवाल, आशुतोष राय, अश्वनी कांत, जितेंद्र उपाध्याय, दुर्गा सिंह, लक्ष्मीकांत, गुड्डू राजभर, शिवम राय, विकास सिंह,देवी प्रसाद राय व अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का संचालन  महामंत्री मानवेंद्र सिंह मानव ने किया।

Visits: 166

Leave a Reply