पंचाग व राशिफल – 03 सितम्बर 2021

पंचाग व राशिफल – 03 सितम्बर 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 07:43 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 16:34 तक
करण बालवा कौवाला07:43 तक 20:04 तक
वार  शुक्रवार
योग व्यतिपाता 10:00 तक
सूर्योदय 05:37
सूर्यास्त 18: 15
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल 10:45 − 12:19  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:54 − 12:44

राशिफल
मेष
अपने व्यवहार में नम्रता लायें। कार्यस्थल पर विवाद से बचना हितकर होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। मेहनत का लाभ मिलेगा। आज मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ
व्यवसायिक अनुबंध लाभदायक हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा व धर्म कर्म में रूचि  के योग हैं।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा मिलेगी। नई तकनीकी अपनाने से लाभ होगा।

मिथुन
आत्मविश्वास के साथ किये गए परिश्रम से लाभ मिलेगा। अपनी गंदी मानसिकता बदलें और सोच समझकर अच्छा कार्य करें,तभी सपनें साकार होंगे। लगन से किये गए कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क
यात्रा के लाभदायक योग हैं। पूर्व के निवेश लाभ देंगे। शत्रुओं से सतर्क रहें। किसी बात से तनाव में रहेंगे। उस पर मंथन करें और वरिष्ठ जनों की राय लेकर सोच विचार कर निर्णय लें।

सिंह
अपनी उपयोगिता और जिम्मेदारी को समझकर मनोयोग से अपने कार्य को पूरा करें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि क्रोध से अपनी हानि होगी। वरिष्ठों का ज्ञान आप के लिए लाभदायक रहेगा।

कन्या
आज किसी अनजाने पर विश्वास न करें। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें। अपने विरोधियों से  सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी।

तुला
व्यवसाय में उन्नति के आसार हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। जीवन में परेशानियों से घबरायें नहीं बल्कि नयी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें। मेहनत करें, परिश्रम का फल मिलेगा।

वृश्चिक
भाग्योदय का समय चल रहा है। पूरी लगन से  अपने कार्य में परिश्रम करें, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर परेशानी से बचने के लिए मशीनरी का स्थान परिवर्तन करने से फायदा मिलेगा।

धनु
व्यवहार में नम्रता रखने से सफलता मिलेगी। अपने  भोजन पर ध्यान रखें। आर्थिक लाभ हो सकता है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर अपने आप को मुसीबत में फंसा लेंगे, इसलिए सत्य का साथ दें।

मकर
समय के महत्व को समझकर कार्य को समय से पूरा करें। जल्दबाजी के फैसले गलत साबित हो सकते हैं। कर्ज लेने की आवश्यकता  पड़ सकती है। परिवार की बात सुनकर निर्णय करना लाभदायक रहेगा।

कुंभ
कार्य की सफलता के लिए योजना में परिवर्तन करें। अपने व्यवहार व क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में विवाह की चिंता रहेगी। निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मीन
धन कमाने के साथ साथ परिवार के प्रति अपनी जरूरी जिम्मेदारी को समझकर पूरा करें। आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यस्तता के कारण कार्य आज भी अधूरे होंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं।

Visits: 121

Leave a Reply