पंचांग व राशिफल – 25 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 25 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्   2078  
शक सम्वत 1942  
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी 20:29 तक
नक्षत्र स्वाति 07:00 तक
करण गारा वणिजा10:21 तक 20:29 तक 
वार मंगलवार  
योग  वरीघा  07:05 तक
सूर्योदय 05:08  
सूर्यास्त 18:39 
चंद्रमा   तुला राशि   
राहुकाल 15:27 − 17:08    
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:38 − 12:32

राशिफल
मेष 
आज बकाये धन के वापस मिलने का सुयोग है। अपने आत्मविश्वास को बनाये रखें, जीवन में आगे बढ़ने का लक्ष्य बनायें। पारिवारिक सुख शान्ति बनी रहेगी। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ
किसी नए व्यवसाय में निवेश करने के योग हैं। आज के दिन लाभकारी कार्य होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्वजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।वाणी को मधुर बनायें ताकि लोगों से नजदीकियां बनी रहे।

मिथुन
व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता मिलेगी। अपने संबंधो के प्रति आप सजग बने रहें। लापरवाही न करें।

कर्क
आज व्यवसाय में विवेकपूर्ण निर्णय लाभकारी होंगे। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन सकती है परन्तु फैसला लेने में असमंजस्य की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।

सिंह
समय की महत्ता समझकर उसका सदुपयोग करें।  अपनी संकुचित मानसिकता बदलकर आप मेहनत करें,लाभ होगा। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनी संगत बदलें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

कन्या
व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।यथासमय कार्य न होने से मन अशांत रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहेगा।

तुला
व्यवसाय में मंदी के बीच आज व्यर्थ के आडम्बरों से दूर रहें। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य लम्बित रहेंगे। तनाव से बचें और मानसिक शांति बनाये रखें।

वृश्चिक
आज कार्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग हैं। पारिवारिक कार्यों मे मान बढ़ेगा। समय का सदुपयोग करें।कड़े बचन कहने से आपका ही मान घटेगा।

धनु
आज आपको अपनी पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। व्यवसाय में नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा अचानक लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।कोई भी कार्य सोच समझकर करें।

मकर
व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ
व्यापार में आयी परेशानियों का अंत होगा। सतर्क रहते हुए विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना करेंगे। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे। तनाव के बीच आगे बढ़ने के योग हैं।

मीन
आज का दिन अनुकूल है। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। दिनचर्या में आये परिवर्तन से निजी कार्य प्रभावित होंगे।परिवार में मांगलिक अवसर आयेंगे।मन में खुशी का भाव रहेगा।

Visits: 102

Leave a Reply