पंचांग व राशिफल – 24 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 24 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078  
शक सम्वत 1942  
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी 24:09 तक
नक्षत्र चित्रा 09:43 तक
करण कौवाला तैतिल13:54 तक 24:09 तक 
वार   सोमवार  
योग  चित्रा  09:43 तक
सूर्योदय 05:08 
सूर्यास्त 18:38  
चंद्रमा तुला राशि   
राहुकाल 07:02 − 08:43     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:38 − 12:32

राशिफल
मेष
आज करियर में उन्नतिदायक प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से भेंट लाभदायक होगी। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने का मन होगा।

वृषभ
आज परिश्रम की अधिकता के कारण थकान व तनाव रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन लाभकारी  होगा। किसी नए कार्य में हाथ डालने से पहले उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।

मिथुन
आज मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैंं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

कर्क
आज तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। परिज़नों से संबंध अच्छे होंगे। समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है, पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

सिंह
समय का ध्यान रहते कार्य पूर्ण करें। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से खुश खबरी मिल सकती है। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।

कन्या
आज कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। परिवारिक क्लेश होगा। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। जल्दबाजी से हानि संभव है।

तुला
समय रहते आवश्यक काम पूरे कर लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यो से नाराजगी होगी।

वृश्चिक
कार्य विस्तार के योग हैं। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं, तो अधिकारी से विवाद से बचें। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा।

धनु
आज व्यवसाय को नई सफलता मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं। पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें। परिजनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

मकर
धन कोष में वृद्धि की संभावना के बीच शांति से समय व्यतीत करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। आप के साथ धोखा हो सकता है। पिता के साथ वाद विवाद से बचने में ही भलाई है।

कुंभ
आमदानी के नए रास्ते खुलने की संभावना के बीच बीमारी में पैसा लग सकता है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। विवाह चर्चा सफल होगी। भूमि भवन से सम्बंधित मामले पूर्ववत रहेंगे।

मीन
वाणी पर अंकुश लगायें। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है। कारोबार में नई योजना लागू होगी। सोचे कार्य समय पर होंगे। कर्मचारियों द्वारा नुकसान की संभावना है।

Visits: 131

Leave a Reply