पन्द्रह हजार का ईनामियां गैंगस्टर गिरफ्तार



गाजीपुर। वांछित,वारण्टी व पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत खानपुर थाना पुलिस ने
गैगेस्टर के 15000 रुपये के ईनामियां अभियुक्त
को गिरफ्तार किया है।
        गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द  यादव पुत्र गुलाब यादव ग्राम गहिरा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। उस पर आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।  
       गैंगस्टर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष थाना खानपुर  जितेन्द्र बहादुर सिंह, आरक्षीगण आकाश कुमार सिंह,रविशंकर चौधरी व राजकुमार यादव थाना खानपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Visits: 83

Leave a Reply