पंचांग व राशिफल – 20 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 20 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी 12:18 तक
नक्षत्र मघा 15:48 तक
करण बावा बालवा12:18 तक 23:48 तक 
वार गुरुवार  
योग व्याघात 23:18 तक
सूर्योदय 05:08 
सूर्यास्त 18:36 
चंद्रमा सिंह राशि में   
राहुकाल 13:45 − 15:26     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:38 − 12:32

राशिफल
मेष
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और ऋण से मुक्ति मिल सकती है। शत्रुओं से सतर्क रहें।कार्यस्थल पर कुछ तनाव हो सकता है।  होगा। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। संबंधियों के साथ भेंट होगी। रूकी हुई धनराशि वापस मिलेगी।

वृषभ
आज का दिन अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लग सकती है। कैरियर से जु़ड़ी जानकारी मिलेगी। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। मित्रों के सहयोग से आपके कार्य बढ़ेंगे। कार्यालय में मिली जिम्मेदारी पूरा करेंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन
आज धर्म-कर्म, सत्संग में मन लगेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से भेंट होगी। आज आपको सतर्क रहना होगा ताकि किसी से विवाद न हो। ज्यादा खर्च करने से बचें। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिल सकती है। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क
आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिवार के बुजुर्गों के सहयोग से बड़ी दिक्कत दूर होगी।  बिजली, वाहन आदि के प्रयोग के दौरान सावधानी बरतें। किसी भी अनजान की बात का भरोसा न करें। लाभ होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

सिंह
युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिल सकती है। कारोबार में लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी न करें।

कन्या
आज आप का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ-दान पर खर्च कर सकते हैं।  सरकारी दफ्तरों में रूके हुए काम पूरे होंगे।बड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। विरोधी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। तनाव से मुक्ति मिलेगी।

तुला
आज व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। विरोधियों से सावधान रहें। आपको धन लाभ होगा।  परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। अनजान लोगों से सतर्क रहें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

वृश्चिक
आज आप प्रसन्न रहेंगे। कम प्रयास से ही आपके कार्य सिद्ध होंगे। आपकी सराहना होगी और सम्मान हासिल होगा।  मित्रों की मदद कर सकेंगे। मन में उत्साह बना रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य कर सकेंगे।

धनु
आज जोखिम से बचें। धन लाभ की स्थिति रहेगी। बुजुर्गों से आपकी समस्या का हल होगा। किसी अनजान घटना को लेकर मन मेन भय व्याप्त हो सकता है। शारीरिक कष्ट की चिंता रहेगी। संपत्ति खरीद सकते हैं।

मकर
आज पारिवारिक जिम्मेदारी अधिक होगी। काम लंबित रहेगा तथा परिवार में उलझन हो सकती है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको किसी की बात से तनाव व परेशानी हो सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

कुंभ
आज आप सकारात्मक उर्जा से भरे रहेंगे। परिजनों से मधुरता रहेगी। उधारी रकम वापस मिलने की संभावना है। अनजानों से दूरी बनाए रखें। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार के साथ पुराने विवाद दूर होंगे।

मीन 
आज व्यय ज्यादा होने के योग हैं। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। गैरकानूनी कार्य करने से बचें।  आज संबंधियोॆं के साथ भेंट व धन लाभ होने की संभावना है। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। दिनभर व्यस्त रहेंगे।

Visits: 130

Leave a Reply