पंचांग व राशिफल – 19 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 19 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि सप्तमी 12:45 तक
नक्षत्र  आश्लेषा 15:39 तक
करण वणिजा विष्टि12:45 तक 24:39 तक 
वार बुधवार  
योग  ध्रुव  25:02 तक
सूर्योदय 05:10  
सूर्यास्त 18:36  
चंद्रमा कर्क राशि में   
राहुकाल 12:05 − 13:45     
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
यह समय आपके लिए परेशानियों व मुश्किल से निपटने का है। अपने लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने का प्रयास करें। लंबे समय से लंबित अदालती मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे। जो

वृषभ
आज परिवार में किसी के साथ विवाद होने के योग हैं। इसके चलते माहौल बोझिल व तनाव हो सकता है। इससे बचने के लिए शान्त रहें व धैर्य से काम लें। साझेदारी में लाभ के योग नहीं है।

मिथुन
आज आप स्वस्थ रहेंगे। आवश्यक कार्य पूरा होगा।  सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी आसपास के लोगों से मदद मिलेगी। व्यवसाय में लाभ मिलने के  योग हैं। अपने कार्यों में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं।

कर्क
आज नौकरी में परेशानी के योग हैं। कार्यो में जोखिम हो सकता है। किसी से विवाद न करें अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आज आपकी दौड़-भाग रहेगी।

सिंह
आज का दिन मिश्रित प्रभावकारी रहेगा। आपको नए अवसर प्राप्त होंगे, उनका उपयोग कर आप प् लाभ प्राप्त कर सकेंगें। विवाद के चलते आपको लगातार तनाव रहेगा। आप छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं।

कन्या
आज आप उत्साह में रहेंगे। खतरनाक कार्यों से बचना हितकारी होगा। आप मानसिक रूप से स्वतंत्र रहेंगे। कठिनाइयों से घबरायें नहीं बल्कि डट कर उनका सामना करें। अपने हौसलों को गतिमान रखें।

तुला
आज काम समय से पूरे होने में संदेह है। पढ़ाई- लिखाई में मेहनत की आवश्यकता है। धन लाभ की संभावना है। किसी विशेष व्यक्ति से अचानक भेंट होगी जो आपके लिए लाभदायक होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृश्चिक
आज परिवर्तन के योग हैं। कोई नया काम शुरू करने से बचें। आज आपका मन मस्तिष्क फालतू कार्यों में अधिक रहेगा। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से मूड खराब रह सकता है।

धनु
आपका रचनात्मक कौशल आज अच्छा रहेगा। आप इसका उपयोग अपने कामों को गति देने में करेंगे और लाभ भी प्राप्त करेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर को व्यवस्थित करने की योजना बनायेंगे। यात्रा कर सकते हैं।

मकर
आज आप शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। आप अपनी भावनाओं पर वश में रखना सीखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपने फ़ैसले में माता-पिता की मदद अवश्य लें इससे लाभ होगा।

कुंभ
आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आज किसी कार्यक्रम में शामिल होने के योग हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कोई जरूरी काम आज आसानी से पूरा होगा।

मीन
व्यवसाय के लिए समय ठीक नहीं है, जैसा चल रहा है चलने दें। आज आप सावधान रहें और कोई बड़ा निर्णय न लें। थकान और नींद के कारण तनाव हो सकता है।

Visits: 85

Leave a Reply