अवैध असलहे के साथ हत्याभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। थाना करण्डा पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त नाजायज पिस्टल 32 बोर मय जिन्दा कारतूस व खोखा कारतूस के साथ वांन्छित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।
बताया गया कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, करण्डा पुलिस द्वारा चोचकपुर टेम्पू स्टैण्ड से मुखबिर की सूचना पर मुकदमा संख्या 113/21 धारा 302 में वांछित अभियुक्त धीरज सिंह पुत्र रामप्रवेश सिंह निवासी ग्राम जमुआव थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त नाजायज पिस्टल 32 बोर व एक जिन्दा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया।
वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष करण्डा अजय कुमार पाण्डेय,आरक्षीगण अमरजीत मौर्या तथा संजय पाल थाना करण्डा गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 9









