पंचांग व राशिफल – 16 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 16 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी 09:59 तक
नक्षत्र आर्द्रा 11:09 तक
करण विष्टि बावा 09:59 तक 22:49 तक
वार रविवार
योग शुला 26:46 तक
सूर्योदय 05:11
सूर्यास्त 18:34
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल 17:05 − 18:44 शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:38 − 12:31

राशिफल
मेष
व्यवसायिक नई योजना बनेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार से लाभ होगा। अपने आप को सही साबित करने में मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता का भाव रहेगा।

वृषभ
दिन की शुरुआत में कार्य रुक कर होंगे। यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेगी। नेत्र कष्ट संभव है। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

मिथुन
आज किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी। संतान के विवाह मामले में शीघ्रता न करें।एक गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

कर्क
मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे।

सिंह
आज अस्वस्थता महसुस हो सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। अपनी निर्णय शक्ति को मजबूत रखें तभी फायदा उठा सकेंगे। संतान की जायज जरूरत पूरी करना आवश्यक है।

कन्या
नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। क्रोध की अधिकता व तनाव से आप परेशान रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। परिवार के समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

तुला
आज आपको कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास करना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें।

वृश्चिक
आज व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कार्य बिगाड़ सकते हैं। समाज में पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक होंगे।

धनु
सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे।

मकर
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। खुद को व्यवस्थित रखें। आप जो सोचते हैं, उस पर कार्य भी करें, वरना पिछड़ते जायेंगे।

कुंभ
अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध न निकालें और शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। चोट व दुर्घटनादि से हानि की संभावना के बीच अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

मीन
आज का दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव हैं। बकाया वसूली होगी। फालतू खर्च होगा। पुराने विवाद दोबारा हो सकते हैं।

Visits: 80

Leave a Reply