लाकडाउन अब चौबीस मई तक
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर के बीच बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए योगी सरकार ने एक बार फिर साप्ताहिक कर्फ्यू को 24 मई सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया है।
योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए फुटकर दुकानदार व रेहड़ी पटरी वालों को एक हजार रुपये महीना भत्ता और तीन माह का राशन भी देने का निर्णय लिया है। साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी,परन्तु आवश्यक सेवाओं में छूट जारी रहेगी।
Views: 9
Advertisements









