पंचांग व राशिफल – 14 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 14 मई 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वितीया 05:38 तक
नक्षत्र रोहिणी 05:43 तक
करण कौवाला तैतिल 05:38 तक18:50 तक
वार शुक्रवार
योग सुकर्माण 25:42 तक
सूर्योदय 05:11
सूर्यास्त 18:32
चंद्रमा वृषभ राशि में
राहुकाल 10:25 − 12:05
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:38 − 12:31

राशिफल
मेष
घर मकान के बदलाव पर भी महत्वपूर्ण चर्चा के साथ स्थायी संपत्ति, प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी लाभदायक योजनाएं बनेंगी। अवरोधित कार्य पूरे होंगे। समय परिवार के साथ पारिवारिक गतिविधियों में व्यतीत होगा।

वृषभ
जीवन के सकारात्मक पहलू को समझकर कार्य करने की कोशिश करें। फालतू गतिविधियों पर ध्यान न दें। आपके अंदर चल रही कई गलतफहमियां सुलझ जायेंगी। नजदीकी रिश्तेदार से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

मिथुन
आज परिवार में मेहमानों से भेंट हो सकती है।उनसे वार्तालाप से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। अपने महत्वपूर्ण काम को निपटाने का प्रयास करेंगे। बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें।

कर्क
आज ऊर्जावान रहेंगे। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आराम करने का अवसर मिलेगा। घर की आवश्यकताओं में व्यस्तता रहेगी। अपनी वस्तु को संभाल कर रखे। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने पर किसी पर आरोप लगाने से पूर्व अच्छी तरह से पड़ताल करें।

सिंह
पारिवारिक सदस्यों के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। सामाजिक गतिविधि में महत्वपूर्ण योगदान के चलते सम्मान मिलेगा। कमजोर आर्थिक स्थिति में मित्र मदद के लिए तत्पर रहेंगे। व्यवहार में लचीलापन बनाकर रखना आवश्यक होगा।

कन्या
सामजसेवी में विशेष योगदान रहेगा। इससे मान – सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। व्यक्तिगत रुके हुए काम पूरे होंगे। अचानक वह खुशखबरी मिलेगी, जिसका बहुत दिनों से इंतजार था। परिवार में खुशियां व्याप्त होगी। आज विवाद में न पड़े, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

तुला
आज अपने कार्य में दिमाग से ही काम लेना लाभदायक होगा। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। काम की अधिकता व तनाव से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वभाव को सकारात्मक बनाए रखें।

वृश्चिक
घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत होगा। उनके अनुभवों को आत्मसात करें। उनके सकारात्मक पहलू से बच्चे भी अनुशासित तथा आज्ञाकारी रहेंगे। स्वास्थ्य में परेशानी से काम अधूरे हो सकते हैं। तनाव से बचें, पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग चिंता से मुक्त रखेगा।

धनु
आज राजनीति से जुड़े लोग महत्वपूर्ण होंगे। आज समय का भरपूर लाभ उठायें। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। व्यक्तिगत कार्यों में बाहरी लोगों को शामिल न करें। वह आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

मकर
सामाजिक गतिविधियों में सहयोग से आपको महत्वपूर्ण स्थान हासिल होगा। आज ऐसी खुशखबरी मिलेगी जिससे परिवार में खुशी आयेगी।कोई भी योजना के क्रियान्वित करने से पहले पुनर्विचार करना आवश्यक होगा।

कुंभ
आज का अधिकांश समय घर के रुके हुए कार्यों को संपन्न करने में व्यतीत होगा। स्थायी संपत्ति, भूमि-भवन की योजना बना सकते हैं। कोई शुभ कार्यक्रम भी मन में चलते रहेंगे। कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी चिंताएं समाप्त हो जायेंगी।

मीन
आज अधिकतम समय पारिवारिक लोगों के साथ व्यतीत होगा। घर के सुख-सुविधा संबंधी काम पूर्ण होंगे। अधिक समय से अटके हुए काम परिवार के सहयोग से संपन्न हो जायेंगे। भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। व्यवहार में लचीलापन बहुत आवश्यक होगा।

Visits: 115

Leave a Reply