डीएम व एसपी ने किया गंगा व श्मशान घाटों का निरीक्षण, शवों के जल प्रवाह न करने की दी सख्त चेतावनी
गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह द्वारा गुरुवार को जनपद के विभिन्न गंगा घाटों एवं अन्त्येष्टि स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया तथा दाह संस्कार कर रहे लोगो से अन्त्येष्टि स्थलों पर आ रही समस्याओं की जानकारी ली।
प्रशासनिक अधिकारियों ने जनपद के चोचकपुर घाट, चन्दौली पीपा पुल, बड़सरा जमानियां पुल, कंकड़वा घाट जमानियां, नरवा घाट गहमर, रोईनी घाट बारा,कर्मनासा पुल एवं वीर अब्दुल हमीद सेतु के घाटो का स्थलीय निरीक्षण किया एवं अधिकारी एवं निगरानी समितियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि इस बात का विशेष ध्यान दिया जाय कि गंगा नदी/घाटों पर किसी के द्वारा शव को जल प्रवाहित नहीं किया जाये।
Views: 12
Advertisements









