पंचांग व राशिफल – 12 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 12 मई 2021

पंचांग
विक्रम संवत – 2078
शक सम्वत – 1943
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा
वार.बुधवार
सूर्योदय – 5:13
सूर्यास्त – 18:32
राहू काल 12:23 से – 2:01 शाम
अमृत काल – 11:57 रात से – 01:46 सुबह तक

राशिफल
मेष
आज आपकी शारीरिक और मानसिक परेशानियां कम होंगी। स्वास्थ्य कारणों से हुई परेशानियां कुछ कम होंगी। आर्थिक परेशानियों का उचित हल निकलेगा।

वृषभ
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। लापरवाही हानिकारक हो सकती है। पुराने कार्य-व्यवसाय, बिजनेस में अभी गति नहीं मिलेगी लेकिन धैर्य रखें। अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक संकट हल होगा।

मिथुन
परिवार में कोई शुभ कार्य के योग हैं। परिजनों से चल रहा मतभेद समाप्त होगा। पूरा परिवार एक बार फिर मिलकर खुश रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूती के योग हैं।

कर्क
आज आप रिश्तों और संबंधों का पूरा लाभ उठायेंगे। उच्चाधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। अधीनस्थों को साथ लेकर चलना होगा। अहं की भावना छोड़कर सबको साथ लेकर चलना ही बुद्धिमानी होगी।

सिंह
आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण तथा वाणी में मधुरता लायें, लाभ मिलेगा। परिजनों व मित्रों के साथ अनबन से बचें और मामले का हल आपसी बात से कर लें। बातों को तूल देना ठीक नहीं रहेगा।

कन्या
आज मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आप जहां भी, जो भी कार्य कर रहे हों उसमें आपको प्रतिष्ठित मानते हुए लोग आपके साथ जुड़ेंगे। किसी विशेष कार्य के पूर्ण हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला
आज अकस्मात कोई धन लाभ हो सकता है। पुराना दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। नया निवेश करेंगे और उससे भी लाभ अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक
आज मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस हो सकती है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। कोई निवेश करने से पहले सारी बातें अच्छे से सोच-समझ लें। लाभ के योग नहीं हैं।

धनु
आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैसों का आगमन सामान्य रूप से होता रहेगा। नौकरी में कार्य को सराहा जायेगा। तरक्की भी मिलेगी। व्यवसाय सामान्य गति से चलता रहेगा।

मकर
छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करके सुखद जीवन बिताया जा सकता है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।

कुंभ
कार्य व नौकरी में उन्नति के योग हैं। इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आयेगा। वाहन से सावधान व सतर्क रहें।

मीन
आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य व आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। शेयर मार्केट, प्रापर्टी सम्बन्धित कार्यों में लाभ के अवसर आयेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

Visits: 128

Leave a Reply