पंचांग व राशिफल – 09 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 09 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी 19:32 तक
नक्षत्र रेवती 05:01 तक
करण गारा वणिजा 06:24 तक 19:32 तक
वार रविवार
योग प्रीति 20:43 तक
सूर्योदय 05:15
सूर्यास्त 18:31
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल 17:00 − 18:39
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:36 − 12:29

राशिफल
मेष
लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन बनाये रखें इससे लाभ होगा। अपनी सोच के अनुसार कार्य करे अन्यथा परेशानी बड़ सकती है।

वृषभ
आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में अशांति के योग हैं। दिन व्ययकारी रहेगा। धोखे की आशंका है। इसी बीच पुराने रोग फिर से परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।

मिथुन
आज आर्थिक निवेश में लाभ के योग हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा। मानसिक पीड़ा परेशान कर सकती है। दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। ईष्ट पर आस्था मजबूत रहेगी।

कर्क
दिन की शुरुआत खुशनुमा रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात व लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा।शत्रु परास्त होंगे।यात्रा के योग के बीच श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर बिलकुल भी लापरवाही न करें।

सिंह
लाभ के अवसर बढेंगे। समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। हर मुश्किल कार्य को मुमकिन बनाएं।अपने स्वयं के कड़े व्यवहार को बदलें।

कन्या
दूसरों पर विश्वास के स्थान पर स्वयं पर विश्वास रखें। आलस्य त्याग दें अन्यथा नुकसान हो सकता है। सजग व सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा परन्तु व्यय बढेंगे।

तुला
यश कीर्ति में वृद्धि के साथ ही कारोबार में लाभ बढ़ेगा। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। वाहन सुख मिलेगा।अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाभदायक होगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक
आज दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। जल्द ही समय बदलेगा। नये व्यवसाय में लाभ कम होगा। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर में निराश न हों। नए आवास के योग बन रहे हैं।

धनु
आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हे। अपने कार्य के तरीकों में सुधार लायें।

मकर
कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद समाप्त होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें और घर में शांति बनाए रखें।

कुंभ
दिनचर्या नियंत्रित रखें। कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अपने पराये में फर्क महसुस करें। दूसरों के निजी मामलों में पड़ने से बचें।

मीन
आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। वाणी को विनम्र रखें और अच्छा बोलें।

Visits: 111

Leave a Reply