पंचांग व राशिफल – 08 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 08 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी 17:23 तक
नक्षत्र उत्तर भाद्रपदा 14:38 तक
करण तैतिल गारा17:23 तक 30:24 तक
वार शनिवार
योग विष्कंभ 19:59 तक
सूर्योदय 05:16
सूर्यास्त 18:30
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल 08:58 − 10:38
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:44

राशिफल
मेष
पूर्व मे लिए गये निर्णय को बदलना होगा। कार्य में आये अवरोध को स्वविवेक से दूर करने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ संभव। संतान के भविष्य के लिए कुछ कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

वृषभ
आज आपका पुराना सपना पूरा हो सकता है। झूठ बोलने से बचें अन्यथा आप परेशान हो सकते हैं। आज सहयोगियों द्वारा असहयोग होगा और आपकी कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लग सकता है।

मिथुन
आज आप अपने वाक्चातुर्य व विचारों से लोगों को प्रभावित करेंगे। आप अपनी पुरानी जीवन शैली को बदलें तभी लाभ होगा। अपने लोगों से परेशानी मिलेगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

कर्क
आज का दिन ठीक नहीं है। जमीन जायदाद के लिए आपसी विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। उधारी का पैसा मिलने में अभी समय लगेगा। आप की उन्नति से कुछ लोग शत्रु बन गये हैं, उनसे सावधान रहें।

सिंह
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपको अपने कार्य को कराने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पूर्व बड़ों की राय अवश्य लें। आपके जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आज स्थिति विपरीत हो सकती है।

तुला
कार्य स्थल पर आ रही परेशानियों से बचने के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करायें,लाभ मिलेगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है।चित्त को शांत रखें।

वृश्चिक
व्यपार विस्तार करने के लिए कर्ज की आवश्यकता महसूस होगी। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं।संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। वाणी को नियंत्रित रखना आवश्यक है।

धनु
आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज आवश्यक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। बीते समय को भुलाने से लाभ होगा। दुःख को भुलाने से ही आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

कुंभ
आज शासन प्रशासन की अडचनें आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन
आज आप अपनी बात न सुने जाने से क्रुद्ध रहेंगे।मन में तनाव का भाव होगा। आप स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। परिजनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर सतर्क रहें।

Visits: 100

Leave a Reply