दीपक चढ़ा पुलिस के राडार पर, 1 किलो 425 ग्राम नाजायज गांजा बरामद

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने 1 किलो 425 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत,निरहू का पुरा पुलिया के पास से पुलिस ने अभियुक्त दीपक कुमार गुप्ता पुत्र रमेश प्रसाद गुप्ता निवासी वार्ड न0 06 कस्बा दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को सुबह करीब सवा आठ बजे संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। जामा तलाशी में पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 425 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद किया। इसके सम्बन्ध मे थाना दिलदारनगर पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में
उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव,मुख्य आरक्षी अजय प्रताप सिंह व आरक्षी कोमल सिंह शामिल रहे।

Visits: 84

Leave a Reply