पंचांग व राशिफल – 05 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 05 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी 13:26 तक
नक्षत्र धनिष्ठा 09:04 तक
करण गारा वणिजा 13:26 तक 25:45 तक
वार बुधवार
योग ब्रह्मा 19:31 तक
सूर्योदय 05:17
सूर्यास्त 18:28
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल 12:03 − 13:41
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज व्यवसाय में लाभ के योग हैं। नये प्रस्ताव में भी लाभ होने की संभावना है। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है। कलात्यक के कार्यो में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ
आज का दिन सामान्य है। अपने अनुकूल परिणाम पाने के लिए सक्रियता आवश्यक है। लाभ के कारण मन में प्रफुल्लित रहेगा। व्यापार में कर्ज भी लेना पड़ सकता है।

मिथुन
आज मित्रों और स्वजनों से भेंट होगी। अपरांह बाद अरुचिकर घटनाओं से मन में भारीपन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आयेगी।

कर्क
आज का दिन शुभ है। आज कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। परिवार के सहयोग से संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

सिंह
आज कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी पर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायक होगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक कार्य होंगे।

कन्या
आज कम समय में ही कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार की नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं।

तुला
आज का दिन संतोषजनक रहेगा। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। वाहन, मकान आदि की खरीद के योग हैं।

वृश्चिक
आज व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। लंबे समय से रुकी उधारी आज प्रयत्न करने पर प्राप्त हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।

धनु
आज का दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। वाणी और विवेक से अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार लाभप्रद रहेगा।स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

मकर
आज आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक मंदी रहेगी। व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। संतान पर ध्यान देना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव आ सकते हैं।

कुंभ
आज मनचाही नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में दिन शानदार रहेगा। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। ज़रूरी यात्रा सम्भव है।

मीन
आज व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा।
तनाव से दूर रहें और मन को प्रसन्न रखें।

Visits: 142

Leave a Reply