पंचांग व राशिफल – 04 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 04 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 13:15 तक
नक्षत्र श्रावण 08:20 तक
करण कौवाला तैतिल 13:15 तक 25:15 तक
वार मंगलवार
योग शुक्ला 20:16 तक
सूर्योदय 05:19
सूर्यास्त 18:28
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल 15:19 − 16:58
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:37 − 12:29

राशिफल
मेष
आज का दिन व्यस्तता व भागदौड़ भरा होगा। आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज आपको सम्मान का लाभ मिल सकता है। मित्र से भेंट हो सकती है,जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी।

वृषभ
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज यात्रा सावधानी से करें। क्योकि चोट लगने का भय बना हुआ है। मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का योग है। निर्णय लेने की क्षमता का आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन
आज का दिन व्ययकारी रहेगा। पुत्र पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। शारीरिक कष्ट में वृद्धि होगी। सामाजिक क्रियाकलापों में भी व्यवधान उपस्थित होगा।

कर्क
आज का दिन उत्तम रहेगा। परिचितों से प्रेम व स्नेह मिलने की संभावना है। आज रुके व्यापार में लाभ मिल सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।प अपने परिश्रम का फल मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।

सिंह
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। किसी व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से रिश्ते में सुधार कर लेंगे। आज तनाव के कारण आपका मन व्यथित रहेगा। माता-पिता के सहयोग से लाभ मिलेगा।

कन्या
आज निर्भीकता से कठिन कार्य को पूर्ण करने में सक्षम होंगे। आज लोगों की भलाई के लिए आगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति लाभदायक होगी। व्यर्थ के विवाद मे पड़ने से बचें।

तुला
आज का दिन मंगलकारी रहेगा। आज आपकी संपत्ति में बढ़ोत्तरी के योग हैं। किसी नए कार्य में निवेश के लिए दिन उत्तम रहेगा। आपका रुका धन भाई की मदद से आपको मिल सकता है।

वृश्चिक
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कुछ परेशानी होगी जिससे मन अशांत रहेगा। यदि कोई विवाद चल रहा है, तो उसमें सफलता के लिए इंतजार करना पड़ेगा। पिताजी के साथ का आपको लाभ मिलेगा।

धनु
आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। आज आप दान पुण्य व परोपकार की भावना से परिपूर्ण रहेंगे।स्वास्थ्य के लिए बाहरी खाने-पीने की चीजों से बचें।

मकर
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारी होगा। आज बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है, और कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकता है। आज मान सम्मान में वृद्धि होगी। मिलेगा। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके व्यापार में बुद्धि और विवेक से कामयाब रहेंगे। यदि आज कोई निर्णय लेंगे,तो उसका भी भविष्य में लाभ मिलेगा। आज आपके साथ विश्वासघात की संभावना है।

मीन
आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपका अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। आज आप अपने पुत्र या पुत्री के विवाह से संबंधित फैसला कर सकते हैं। आपको सामाजिक सम्मान की प्राप्ति होगी।

Visits: 91

Leave a Reply