पंचांग व राशिफल – 25 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 25 अप्रैल 2021

पंचांग

विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास चैत्र
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी 16:09 तक
नक्षत्र हस्त 25:49 तक
करण कौवाला तैतिल05:49 तक 16:09 तक
वार रविवार
योग व्याघात 08:08 तक
सूर्योदय 05:25
सूर्यास्त 18:24
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल 16:55 − 18:31
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:38 − 12:30

राशिफल
मेष
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद की संभावना है। सुख सुविधा के सामानों पर धन खर्च होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आयेगी। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ
आज अपने मित्रों से विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं, आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। यात्रा के योग हैं।

मिथुन
आज के दिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। योजनानुसार कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैंसले ले सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

कर्क
आज का दिन उत्तम है। नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। कार्यस्थल पर कर्मचगरियों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे।

सिंह
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधो में कटुता आयेगी। व्यर्थ के कार्यों मे रूचि बढ़ेगी। रोजी रोजगार की तलाश में मेहनत करनी पड़ेगी। यथासमय सब ठीक हो जायेगा।

कन्या
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। विवाह के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। अतिथियों का आगमन होगा। दिनचर्या में बदलाव हो सकता है।

तुला
कई दिनों से रुके कार्यों के पूर्ण होने का समय आ गया है। पारिवारिक विवादों के चलते चिंता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होंगे। व्यापारिक यात्रा हो सकती है ।

वृश्चिक
व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव। वाणी पर नियंत्रण रखने से लाभ होगा।

धनु
आज का दिन आप के लिए शुभ है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

मकर
पुराने मामले सुलझने के योग हैं। अचानक धन लाभ संभव है। आपमें से कुछ को उनके अपने ही धोखा दे सकते हैं, अतः सतर्क रहें। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव है।

कुंभ
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा।

मीन
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आयेगी। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।मकान सम्बन्धित समस्या का समाधान होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है।

Views: 102

Leave a Reply