पंचांग व राशिफल – 24 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 24 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रम संवत – 2078
शक सम्वत – 1943
माह – चैत्र
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी
वार शनिवार
त्यौहार और व्रत – प्रदोष व्रत
सूर्योदय – 05:26
सूर्यास्त – 06:23
ऋतु – ग्रीष्म नक्षत्र
पूर्व फाल्गुनी – 06:22 ए एम
उत्तर फाल्गुनी – Apr 24, 06:22 ए एम
करण बव बालव-कौलव तैतिल
सूर्योदय – 05:26
सूर्यास्त – 06:23
सूर्य मेष राशि पर
राहू काल – 9:13 – 10:49
अभिजीत मुहूर्त – 11:59 – 12:50

राशिफल
मेष
आज करियर में उन्नति लाने वाले प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से भेंट लाभदायक रहेगी। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने का मन होगा।

वृषभ
नौकरी में स्थान परिवर्तन लाभकारी होगा। कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लेने के बाद ही निर्णय लें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान बनी रहेगी।

मिथुन
यश कीर्ति में वृद्धि के बीच शत्रु भी सक्रिय होंगे। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

कर्क
आर्थिक स्थिति में सुधार होने से तनाव से मुक्ति मिलेगी। समय के साथ स्थिति अनुकूल होने से लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाइयों के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

सिंह
गलतफहमी से बचें अन्यथा जीवन साथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।

कन्या
कार्यस्थल पर व्यस्तता बनी रहेगी। वहीं परिवारिक क्लेश की सम्भावना है। विवेक का परिचय देते हुए विवाद को रोकने की कोशिश करें। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है।

तुला
आज समय रहते जरूरी काम निपटा लें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। मित्रों के सहयोग के बीच संतान के कार्यों से नाराज होंगे। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

वृश्चिक
कार्य विस्तार के योग के बीच अधिकारी से विवाद हो सकता है। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। धार्मिक कार्यो में सहभागिता होगी। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा।

धनु
कारोबार को नई सफलता मिलेगी। वहीं प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं। परिजनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।धन खर्च हो सकता है।

मकर
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि के योग हैं। पिता के साथ विवाद से बचें। सतर्क भी रहें क्योकि आज आप के साथ धोखा हो सकता है।

कुंभ
आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। भूमि भवन से सम्बंधित मामले यथावत रहेंगे। विवाह चर्चा सफल होगी। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। बीमारी में पैसा खर्च हो सकता है।

मीन
सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है।

Views: 97

Leave a Reply