पंचांग व राशिफल – 23 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 23 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास चैत्र
तिथि एकादशी 21:42 तक
नक्षत्र मघा 07:36 तक
करण वणिजा विष्टि 10:43 तक 21:42 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार शुक्रवार
योग वृद्धि 14:30 तक
सूर्योदय 05:27
सूर्यास्त 18:23
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल 10:28 − 12:04
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:39 − 12:30

राशिफल
मेष
आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग हैं। सम्पति के विवाद समाप्त हो सकते हैं । पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। वाहन खरीदने के लिए उपयुक्त समय है।

वृषभ
अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाये रखें।सबकी बातों को सुनकर ही निर्णय लें। परिवार में शांति बनाए रखने से लाभ होगा। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। दिन मध्यम है।

मिथुन
समय की अनुकूलता का आभास होगा।लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आयेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। खर्च बढ़ेंगे, स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कॅरियर में बदलाव आएगा। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच से परे काम होने से दुविधा में रहेंगे।

सिंह
आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

कन्या
आज व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। निराशा कम होगी। समय की अनुकूलता का आभास होगा। खर्च की जगह लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

तुला
जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ी हानि हो सकती है। बिना योजना बनाये लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। हर प्रयास को सफल बनाने की कोशिश करें, पैसों की हर स्थिति पर नजर बनाये रखें।

वृश्चिक
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश और लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधो में मधुरता आयेगी।

धनु
लंबे समय से चली आ रही चिंता व तनाव से मुक्ति मिलेगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। लेकिन, भय भी बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे। विदेश जाने के योग बनेंगे।

मकर
धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। लेकिन, सोचने समझने की शक्ति में कमी आयेगी । माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा।विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।

कुंभ
आज का दिन अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल पर विवाद की सम्भावना है, उचित होगा आप संयम से काम लें। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। तनाव की स्थिति में क्रोध से बचें। सबकी बात सुनकर ही निर्णय लें।

मीन
समय के उतार चढ़ाव से मन में निराश रहेगी। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आज पुराने रोग उभरने की संभावना है।

Views: 87

Leave a Reply