कोरोना ! संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने बदली रफ्तार, नये मिले 754 संक्रमित तो वहीं दो संक्रमितों ने तोड़ा दम,मृतकों की संख्या पहुंची 108

गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार बदहाल होती जा रही है। कल सोमवार को 754 नये कोरोना संक्रमित मिलने से पूरे जिले में हड़कम्प मचा रहा। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3053 हो गयी,तो वहीं मृतकों की संख्या दो बढ़त के साथ 108 तक जा पहुंची है।
डा.उमेश कुमार एसीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 362030 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 356679 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 347754 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं। जबकि अभी 5351 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
b सोमवार शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 754 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक जिले के संक्रमित मरीजों में से कुल 1886 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं और होम आइसोलेशन से मुक्त होने वालों की संख्या 3878 जा पहुंची है। वर्तमान में 3053 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में होम आइसोलेशन में 2201,वाराणसी में 25, जिला अस्पताल में 25, जेल बैरक में 33 तथा अन्य जिलों में 15 मरीजों की चिकित्सा जारी है।
अपडेट
# उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित –8,79,831(24 घंटे में 28,211)
एक्टिव मरीज – 2,08,523
रिकवर – 6,61,311(24 घंटे मेंं 10,978)
मृत्यु – 9,997(24 घंटे में 167)
इसी प्रकार # देश में …… –
कुल संक्रमित -1,53,14,714(24 घंटे में 2,56,828)
एक्टिव मरीज- 20,24,629
रिकवर – 1,31,03,220(24 घंटे में 1,54,234)
मृत्यु – 1,80,550(24 घंटे में 1,757)

Views: 73

Leave a Reply