कोरोना ! जिले में नये मिले 153 कोरोना संक्रमित तो वहीं मृतकों की संख्या पहुंची 104

गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है। कल शुक्रवार को 153 नये कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग हकलान रहा।इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1481 हो गयी,तो वहीं मृतकों की संख्या 104 तक जा पहुंची है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 355170 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 348712 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 341644 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं। जबकि अभी 6458 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 153 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक जिले के संक्रमित मरीजों में से कुल 1881 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं और होम आइसोलेशन से मुक्त होने वालों की संख्या 3602 जा पहुंची है। वर्तमान में 1481 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। जिले के संक्रमित मृतकों की संख्या 104 हो गयी है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में होम आइसोलेशन में 1259,वाराणसी में 26, जिला अस्पताल में 22, जेल बैरक में 07 तथा अन्य जिलों में 14 मरीजों की चिकित्सा जारी है।
इसी प्रकार # उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 7,93,720(24 घंटे में 27,360)
एक्टिव मरीज – 1,50,676
रिकवर – 6,33,461(24 घंटे मेंं 6,429)
मृत्यु – 9,583(24 घंटे में 103)
इसी प्रकार # देश में …… –
कुल संक्रमित -1,45,21,683(24 घंटे में 2,33,757)
एक्टिव मरीज- 16,73,016
रिकवर – 1,26,66,889(24 घंटे में 1,22,839)
मृत्यु – 1,75,673(24 घंटे में 1,338)

Views: 108

Leave a Reply